HTML tutorial

पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न ।

Pahado Ki Goonj

पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न ।

बड़कोट।
पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बड़कोट के अध्यक्ष विनोद डोभाल के प्रतिनिधि के रूप में अधिशासी अधिकारी उमेश चंद्र सुयाल, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, डायट बड़कोट के प्राचार्य संजीव जोशी, पी.एम. श्री योजना के जिला समन्वयक मनीष गुसाईं, खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव सौरभ पाण्डे, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नौगांव के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र विश्वकर्मा, ब्लॉक मंत्री प्रताप सिंह राणा, राजकीय महाविद्यालय टटाऊ के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह रावत तथा छात्रसंघ अध्यक्षा कुमारी निकिता शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, व्यायाम प्रदर्शन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ऑपरेशन सिंदूर और नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक, पांडव नृत्य, गढ़वाली गीत, इंग्लिश कन्वर्सेशन, सेंटेंस फॉर्मेशन, नेपाली व हिमाचली गीत, लिलिपुट नृत्य तथा देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि उमेश चंद्र सुयाल तथा अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता, समस्त स्टाफ और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट एक प्रेरणादायक एवं आदर्श विद्यालय है, जिसने ब्लॉक, जिला, उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में प्रताप सिंह राणा, कुमारी निकिता शाह, दिनेश कोठियाल (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन) तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश सिंह रावत, कु. समीक्षा (कक्षा-4) और आयुष्मान (कक्षा-5) ने किया।
इस अवसर पर कु. अपर्णा (संकुल समन्वयक नंदगांव), श्रीमती कुंती देवी (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति), श्रीमती अलका अग्रवाल, देशराज चौहान, सचिन चौहान, नरेश धीमान, मनोज, शिवम, सुश्री सविता भंडारी, प्रदीप, जागीता, सुनीता सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You May Like