HTML tutorial

पुलिस लाइन ज्ञानसू में क्राइम मीटिंग, 20 पुलिसकर्मी “मैन ऑफ द मंथ” घोषित ।

Pahado Ki Goonj

पुलिस लाइन ज्ञानसू में क्राइम मीटिंग, 20 पुलिसकर्मी “मैन ऑफ द मंथ” घोषित ।

उत्तरकाशी |
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की क्राइम मीटिंग एवं मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। बैठक में नशा उन्मूलन, अपराध नियंत्रण तथा आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कर्मियों की समस्याएं सुनी
सैनिक सम्मेलन में एसपी ने सबसे पहले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की विभागीय एवं निजी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पिछले माह उठाई गई समस्याओं पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।
20 पुलिसकर्मी बने “मैन ऑफ द मंथ”
फरवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित कर्मियों में शामिल हैं –
SI भूपेंद्र रावत (कोतवाली बड़कोट), SI शशि राणा (कोतवाली धरासू), HC प्रशांत राणा, HC शिव चरण, HC विजय सिंह (कोतवाली धरासू), HC मदन (यातायात पुलिस), HC जितेंद्र (चारधाम सेल), HC अभिलाष चित्राण (यातायात पुलिस), कांस्टेबल प्रवीन नेगी (कोतवाली बड़कोट), कांस्टेबल विनोद (CCTV कंट्रोल रूम), कांस्टेबल विरेन्द्र नवाल (पुलिस लाइन), कांस्टेबल अखिलेश प्रताप, कांस्टेबल चैन सिंह, कांस्टेबल गब्बर सिंह, कांस्टेबल यशपाल (पुलिस कार्यालय), कांस्टेबल प्रेम कुमार (कोतवाली उत्तरकाशी), महिला आरक्षी कविता (कोतवाली बड़कोट), महिला आरक्षी पूजा कलूड़ा (CCTV कंट्रोल रूम), महिला आरक्षी अंजू (महिला हेल्पलाइन) तथा ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद चमोली (पुलिस दूरसंचार)।
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर जोर
एसपी ने गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग से जुड़े थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर स्थापित स्थाई व अस्थाई पुलिस चौकियों, बैरियर, चेक पोस्ट और रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर तैनात जवानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
सत्यापन अभियान तेज करने के निर्देश
बैठक में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को तेज करने तथा आम नागरिकों को पुलिस सत्यापन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान में तेजी लाने को कहा गया।
अपराध समीक्षा और जनजागरूकता पर बल
एसपी ने मासिक अपराध समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने और विशेष रूप से एनडीपीएस एक्ट व महिला संबंधी मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और नशा उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़, डीजीसी प्रवीन, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार, निरीक्षक प्रमोद उनियाल, दीपक नौटियाल सहित सभी कोतवाली, थाना व इकाई प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You May Like