ओडिशा। ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। अभी तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करने वाला ओडिशा पहला राज्य है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में आज 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सिवान में एक परिवार के 10 लोग शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमित मामलों की कुल संख्या 51 हो गई है। देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, पंजाब में आठ, बिहार में 12, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है। जिसमें 5095 सक्रिय हैं, 473 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 166 लोगों की मौत हुई है।
उत्तरकाशी -- लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक सेवा वाली बस्तुओं की कमी नहीं होगी, प्रशासन का सहयोग करे - जिलाधिकारी
Thu Apr 9 , 2020
उत्तरकाशी — लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक सेेवा वाली बस्तु केि कमी नहीं होगी, प्रशासन का सहयोग करे – जिलाधिकारी ——————————————————- उत्तरकाशी – मदनपैन्यूली जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लॉक […]
You May Like
-
सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Pahado Ki Goonj November 11, 2019

