HTML tutorial

न्याय पंचायत साल्ड में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों में 31 का मौके पर निस्तारण ।

Pahado Ki Goonj

न्याय पंचायत साल्ड में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों में 31 का मौके पर निस्तारण ।

भटवाड़ी (उत्तरकाशी)।रिपोर्ट मदन पैन्यूली ।

मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित 45 दिवसीय महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत साल्ड में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनकर पारदर्शी एवं तेज विकास को गति दे रहा है।
शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दायित्वधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 31 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
ग्राम प्रधान ज्ञाणजा द्वारा गांव में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साल्ड निवासी लक्ष्मण सिंह द्वारा सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर विधायक ने लघु सिंचाई विभाग को तत्काल जांच के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई सड़क से संबंधित मुआवजा, पेयजल लाइन क्षति तथा उत्तराखंड आंदोलनकारी आश्रित पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है, जो मुख्यमंत्री की सुशासन और जनसंवाद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इंटर कॉलेज साल्ड में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सैकड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, सहकारिता, स्वास्थ्य, आयुष, विद्युत, मत्स्य, डेयरी, पशुपालन एवं सेवायोजन विभागों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र, योजनाओं की जानकारी, उपकरण वितरण एवं कैरियर काउंसलिंग की गई।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, पीडी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही और विश्वास की मजबूत मिसाल साबित हुआ।

 

Next Post

सर्वोच्च आचार्य, ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के साथ उत्तर प्रदेशसरकार के दुर्व्यवहार का विरोध के साथ अन्य समाचार पढ़ें

स्थान : प्रयागराज / नई दिल्ली/देहरादून विषय : मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य परंपरा के सर्वोच्च गुरु के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध सनातन समाज की आवाज नमस्कार, आज हम आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से देश और समाज के समक्ष एक अत्यंत गंभीर, चिंताजनक और पीड़ादायक […]

You May Like