
नौगांव के तिया में लगा भव्य बहुउद्देशीय शिविर, 28 में से 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण ।
नौगांव । उत्तरकाशी ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत तिया के इंटर कॉलेज कलोगी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में अपर सचिव नवनीत पांडेय, श्याम डोभाल तथा उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर के दौरान कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 25 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।
ग्रामीणों द्वारा उठाई गई प्रमुख समस्याओं में—
ग्राम तिया की गुड्डी देवी द्वारा पेयजल समस्या का मामला, जिस पर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
धनीराम थपलियाल द्वारा ठाकरा नहर के क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई बाधित होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला को निरीक्षण के निर्देश।
सोवन सिंह राणा (ग्राम पालुका) द्वारा कुआं कफनोल मोटर मार्ग पर धारी बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत पर लोनिवि बड़कोट को कार्यवाही के निर्देश।
SECC सूची के सर्वे एवं संशोधन की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
विभागीय सेवाएं एवं लाभ वितरण
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को सेवाएं व लाभ प्रदान किए गए—
राजस्व विभाग: 05 लोगों को आय, जाति, स्थायी व हैसियत प्रमाण पत्र
पंचायतीराज विभाग: 08 लाभार्थी
कृषि विभाग: 40 लोगों को जानकारी व कृषि उपकरण वितरण
उद्यान विभाग: 10 लाभार्थी
उद्योग विभाग: 11 लाभार्थी
समाज कल्याण विभाग: 06 लाभार्थी
महिला एवं बाल विकास विभाग: 147 लोगों को योजनाओं की जानकारी
सहकारिता विभाग: 65 लाभार्थी
स्वास्थ्य विभाग: 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण
आयुष विभाग: 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
पशुपालन/डेयरी विभाग: 92 लाभार्थी
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग: 50 लोगों को कैरियर काउंसलिंग व रोजगार जानकारी
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
अभियान से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है।
“सरकार खुद हमारे द्वार आई है”—यह भावना ग्रामीणों के चेहरों पर स्पष्ट दिखाई दी।
उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर श्याम डोभाल (प्रभारी, टिहरी लोकसभा), विजय बधानी, संजय थपलियाल, ग्राम प्रधान तिया रीना बहुगुणा, अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद्र रमोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. एच.एस. बिष्ट सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

