HTML tutorial

मोरी पुलिस टीम द्वारा 85 पेटी देशी शराब बरामद ।

Pahado Ki Goonj

मोरी पुलिस टीम द्वारा 85 पेटी देशी शराब बरामद ।

 

उत्तरकाशी । मोरी ।

उत्तराखण्ड- हिमाचल बॉर्डर से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है,

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी रणबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम शनिवार को आराकोट, सनेल बैरियर पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या HP62-4626 (पिकअप) से 85 पेटी अवैध देशी शराब संतरा मार्का नम्बर 1 बरामद की गयी है।

मोरी पुलिस की टीम पंचायत चुनाव के मध्यनजर उत्तराखण्ड-हिमाचल बॉर्डर के सनेल चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान हिमाचल, कुड्डू की तरफ से एक पिकअप वाहन HP62-4626 उत्तराखण्ड की ओर आ रहा था, बैरियर पर पुलिस को मुस्तैद देख वाहन चालक बैरियर से कुछ दूर पहले ही वाहन को खड़ा कर हिमाचल की तरफ भाग गया, पुलिस द्वारा वाहन को चैक करने पर वाहन से अवैध शराब बरामद की गयी। वाहन को मौके पर सीज किया गया।

बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा थाना मोरी पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

बरामद माल- 85 पेटी देशी शराब संतरा मार्का नम्बर 1 (कीमत करीब 4.3 लाख रु0)

 

पुलिस टीम-

1 रणवीर चौहान- थानाध्यक्ष मोरी

2- अ0उ0नि0 भगत राम नौटियाल- चौकी प्रभारी आराकोट

3- कानि0 अनिल तोमर

4- कानि0 नितेश

5- कानि0 अरविन्द असवाल

6- पीआरडी दीपक डोभाल

 

Next Post

यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद,

यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद,   उत्तरकाशी । बडकोट   यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद हो गए हैं। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर […]

You May Like