देहरादून। 18 मार्च को उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने चार साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि चार साल पूरे होने से नौ दिन पहले ही बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी से हटाकर नए मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी की थी। ऐसे में कांग्रेस को बीजेपी पर हमला कराने का एक और मौका मिला गया था।
साथ ही नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस वाला बयान देकर सरकार की और फजीहत करा दी। जिसमें कांग्रेस भुनाने में लगी हुई है। शुक्रवार को इन दोनों मुद्दों पर कांग्रेस पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार की चार साल की विफलताओं को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नाम देने वाली सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। साथ ही उन्होंने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर भी कटाक्ष किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि इसके पता चलता है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मानसिकता नकारात्मक हैं। कांग्रेस इस सरकार के कुछ सवाल पूछना चाहती है कि क्या किसानों का ऋण माफ हुआ। क्या बेरोजगारी दूर हो गई। क्या भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने, बेरोजगारों को रोजगार देने, कंडी-मोटर मार्ग के निर्माण, राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, जीरो टॉलरेंस की सरकार में लोकायुक्त का गठन करने समेत कई वादे जनता से किए गए थे, लेकिन सरकार ने अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया।
कैबिनेट मंत्री चुफाल ने आप को बताय चुनवी मेंढक
Fri Mar 19 , 2021
हल्द्वनी। तीरथ सरकार में कैबिनेटमत्री बनने के बाद बिशन सिंह चुफाल पहली बार हल्द्वानी और काशीपुर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जहां पहाड़ चढ़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ प्रदेश में पेयजल की समस्याओं […]

You May Like
-
प्रदेश मे 19 व 20 को बारिश और बर्फबारी की आशंका
Pahado Ki Goonj February 17, 2020

