हरिद्वार। लक्सर में एक विवहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। विवाहिता का लगभग एक साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतका के पिता ने उनकी पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हुई। उसके बाद पत्नी से जहरीले पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के के परिजनों को सूचना नहीं दी और आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत के बाद डॉक्टरों ने ही पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद विवाहिता के पिता ब्रिजेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में पिता ने ससुरालियों पर हत्या का शक जताया है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने कोर्ट मैरिज की थी। शुरुआत में पति-पत्नी गांव से बाहर रह रहे थे, लेकिन करीब छह महीने से दोनों गांव में रह रहे थे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग भी कर रहे थे। इस मामले में एसएसआई सिरोला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी। उसके बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
फैक्ट्री में बायलर फटा, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची
Sun Dec 26 , 2021
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-टू स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब आठ बजे बायलर फट गया। इससे जान-माल की काफी क्षति हुई है। अभी तक 08 मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल […]

You May Like
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020

