HTML tutorial

मौसम विभाग की चेतावनी न कहीं पड़ जाए पंचायत चुनाव पर भारी ।

Pahado Ki Goonj

मौसम विभाग की चेतावनी न कहीं पड़ जाए पंचायत चुनाव पर भारी ।

देहरादून।

उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को पहले दौर का मतदान होना है। मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों में आसमान से भारी आफत बरसने की संभावना जताते हुए शासन-प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी गई है।
राज्य में 24 जुलाई को सुबह 7 बजे से पहले दौर के दिए मतदान कराया जाना है। जबकि दूसरे दौर का मतदान 28 जुलाई को होना है। 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को 23 जुलाई शाम तक पहुंच कर मतदान की तैयारियंा करनी होगी लेकिन 22 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पूरे राज्य में कहीं भारी से भी भारी और कहीं भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह द्वारा जताई गई है। उनका कहना है कि 22 व 23 जुलाई को राजधानी दून से लेकर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक अत्यधिक बारिश की संभावना है। राज्य के 5कृ6 जिलों में भारी से भी भारी बारिश की संभावना है तथा भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की संभावना है।
उनका कहना है कि अभी बहुत सही तौर पर यह आकलन नहीं हो सकता है कि 23कृ24 को कैसा मौसम रहेगा लेकिन फिलहाल इसमें सुधार की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है। अनुमान यही है कि 23 व 24 तक तो अत्यधिक खराब मौसम रहना तय है। उनका कहना है कि अगले सप्ताह मानसून अपने पीक पर रहेगा तथा ऐसी स्थिति में इसका पंचायत चुनाव व मतदान पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

Next Post

जिलाधिकारी टिहरी ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक स्थलीय निरीक्षण कर बच्चों की दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा पढ़ें सभी खबर

टिहरी/दिनांक 18 जुलाई, 2025 ‘‘जिलाधिकारी टिहरी ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक स्थलीय निरीक्षण कर बच्चों की दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा।‘‘ आज शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विधि विहार नई टिहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों […]

You May Like