तेंदुए ने शौच को गए युवक को बनाया निवाला

Pahado Ki Goonj

रायवाला (देहरादून) : रायवाला गांव में आदमखोर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के शौच के लिए गए रायवाला गांव निवासी एक युवक सुनील (28 वर्ष) पुत्र खेम सिंह को तेंदुए ने निवाला बना दिया।

घटना आज सुबह करीब छह बजे की है। गांव मे इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। क्षेत्र में एक ही महीने के अंदर तेंदुए के जानलेवा हमले की यह तीसरी घटना है।

Next Post

निर्वाचन आयोग ने सीएम की संपत्ति पर मांगी रिपोर्ट

देहरादून : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अचल संपत्ति के बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग ने मुख्यमंत्री की आयु और अचल संपत्ति के बारे में गलत जानकारी देने की शिकायत पर यह कदम […]

You May Like