
कोतवाली धरासू में मासिक क्राइम मीटिंग सम्पन्न
16 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ”
उत्तरकाशी,।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा आज कोतवाली धरासू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्राइम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में नशा उन्मूलन, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समस्याओं की सुनवाई व समीक्षा
सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी महोदया ने सर्वप्रथम अधिकारियों व कर्मचारियों की विभागीय एवं निजी समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही विगत माह में रखी गई समस्याओं पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई।
“मैन ऑफ द मंथ” सम्मान
जनवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में शामिल हैं:
एएसआई विक्रम सिंह तोमर – थाना पुरोला
एएसआई (एम) मोनिस अहमद – पुलिस कार्यालय
एएसआई जितेन्द्र – यातायात पुलिस
एएसआई कुलवीर जयाडा – पुलिस दूरसंचार
हेड कांस्टेबल अब्बल सिंह – थाना पुरोला
हेड कांस्टेबल गोविन्द गुसाईं – कोतवाली उत्तरकाशी
कांस्टेबल ममलेश रावत – थाना पुरोला
कांस्टेबल अनिल नौटियाल – कोतवाली उत्तरकाशी
कांस्टेबल लोकेन्द्र राणा – पुलिस कार्यालय
कांस्टेबल नीरज रावत – कोतवाली उत्तरकाशी
कांस्टेबल दीपक चौहान – कोतवाली उत्तरकाशी
कांस्टेबल संदीप – यातायात पुलिस
फायरमैन रवि कुमार – फायर स्टेशन उत्तरकाशी
लीडिंग फायरमैन कंचन – फायर स्टेशन उत्तरकाशी
महिला आरक्षी रीतू – पुलिस दूरसंचार
होमगार्ड कृष्णा भट्ट – पुलिस कार्यालय
ऑपरेशन क्रैकडाउन – वेरिफिकेशन ड्राइव
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे Uttarakhand Police के Operation Crackdown – Verification Drive के तहत अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, घुसपैठियों, संदिग्धों एवं बाहरी राज्यों से निवासरत व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कोतवाली/थाना/चौकी स्तर पर होटल, होम-स्टे, हॉस्टल, किरायेदार, श्रमिक एवं निजी नौकरी में रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन कर आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
ऑपरेशन स्माइल व लंबित मामलों की समीक्षा
ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा करते हुए गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही एनडीपीएस एक्ट एवं महिला संबंधी गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने, लंबित समन/वारंट एवं ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर बल दिया गया।
जनजागरूकता व यातायात नियंत्रण
बढ़ते साइबर अपराध, यातायात नियमों के पालन, नशा उन्मूलन एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अभया अभियान के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से आयोजित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु रूटीन वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।
बैठक में जिला होमगार्ड कमांडेंट विजयपाल चोपरियाल सहित प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार, निरीक्षक प्रमोद उनियाल, टीकम सिंह चौहान, दीपक नौटियाल एवं सभी थाना/कोतवाली/इकाई प्रभारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


