देहरादून। मसूरी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शहर के होटल सवॉय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रैणी गांव की आपदा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एलबीएस अकादमी पहुंचे। आईएएस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कोश्यारी ने कई विषयों पर उनसे बातचीत की। करीब एक घंटा अकादमी में गुजारने के बाद राज्यपाल ने मसूरी के ही सवॉय होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने रैणी गांव की आपदा को दुखद बताया। उन्होंने कहा देवभूमि में देवताओं का वास है। जैसे देवाताओं से दैत्यों का संघर्ष होता रहता था उसी तरह देवभूमि का भी दैवीय आपदाओं से सामना होता रहता है।
भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हम सभी बहादुरी के साथ इस तरह की आपदाओं का सामना करते हैं। उन्होंने कहा ऐसी दर्दनाक घटनाओं के बाद हर एक का दिल पसीजता है। उन्होंने रैणी गांव की आपदा से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस त्वरित गति से आपदाग्रस्त इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू किये गये वह बेहद की तारीफ-ए-काबिल है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा सभी के सामूहिक प्रयास से इस तरह की आपदाओं से निपटा जा सकता है।
सीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र
Fri Feb 12 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड में तपोवन त्रासदी को लेकर जहां एक तरफ राहत एवं बचाव कार्य जारी है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी भूमिका अदा करने के लिए प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने […]

You May Like
-
नकल माफिया हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त
Pahado Ki Goonj September 24, 2022

