पौड़ी। राज्य सरकार की ओर से आज प्रदेश के अधिकतर मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। जिसको देखते हुए सभी मंदिरों में सैनिटाइज के साथ-साथ सामाजिक दूरी और मास्क जरूरी लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद पौड़ी के किंकालेश्वर मंदिर में न ही सैनिटाइज किया गया है और न ही कोई व्यवस्था की गई है। जिसको लेकर यहां के महंत ने बताया है कि जिला प्रशासन की ओर से जब तक सभी मंदिरों में सैनिटाइज करने की व्यवस्था नहीं की जाती है। तब तक मंदिरों को खोलना उचित नहीं है। वहीं जिस तरह से लगातार मंदिरों में श्रद्धालु आ रहे हैं वह कहीं न कहीं आने वाले समय में बड़ा खतरा बन सकता है।
किंकालेश्वर मंदिर के महंत अभय मुनि ने बताया कि वह सरकार के हर फैसले में उनके साथ हैं। लेकिन सरकार की ओर से जिस तरह से मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। वह आने वाले समय में खतरा बन सकता है। उसके साथ ही प्रदेश के सभी मंदिरों में सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। मंदिर को एक दिन में कम से कम चार बार सैनिटाइज करना चाहिए। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही प्रशासन को लिखित में आग्रह किया गया था कि उनके पास सैनिटाइज की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसके लिए जल्द प्रयास करने चाहिए और बिना सैनिटाइज किए मंदिर को खोलना सही नहीं है।
बेटी के जज्बे को सलाम,उफनती नदी में कूदकर बचाई अपनी मां की जान
Mon Jun 8 , 2020
चमोली। बेटी मां की परछाई होती है, वे मां का पल्लू पकड़कर हमेशा साथ खड़ी दिखाई देती है। मां की परेशानियां, खुशियां, इच्छाओं को भला एक बेटी से बेहतर कौन जान सकता। जब मां की जान बन आए तो बेटी कैसे पीछे हट सकती है। ऐसी ही एक तस्वीर चमोली […]

You May Like
-
राधे राधे आज का भगवद् चिंतन – संतोष पैन्यूली
Pahado Ki Goonj November 30, 2019

