HTML tutorial

होमगार्ड जवान को दी गई मुखाग्नि ।

Pahado Ki Goonj

होमगार्ड जवान को दी गई मुखाग्नि ।

बडकोट
मोरी थाने में तैनात होमगार्ड जवान भरत सिंह असवाल, निवासी बलाड़ी, नौगांव, की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोरी–त्यूणी मोटर मार्ग पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मोरी थाने के एसएचओ मोहन कठैत सहित पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों ने दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की अंतिम सलामी के बाद परिजनों द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई।
होमगार्ड जवान भरत सिंह असवाल की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्रवासियों और विभागीय साथियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Next Post

रेडक्रास सोसाइटी का लेक्चरर एवं लेक्चरर-इन-ट्रेनिंग सम्पन्न ।

रेडक्रास सोसाइटी का लेक्चरर एवं लेक्चरर-इन-ट्रेनिंग सम्पन्न । देहरादून। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित लेक्चरर एवं लेक्चरर-इन-ट्रेनिंग का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को पशुपालन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर राज्य शाखा के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा ने सभी […]

You May Like