HTML tutorial

होली की आड़ में चरस तस्करी करते युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद ।

Pahado Ki Goonj

होली की आड़ में चरस तस्करी करते युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद ।

उत्तरकाशी। मोरी ।
होली पर्व के मद्देनजर अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना मोरी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चरस की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.70 लाख रुपये बताई जा रही है।
कमलेश उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी) द्वारा होली के दृष्टिगत जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। त्योहार के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अनैतिक गतिविधियों, ड्रंक एंड ड्राइव तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस टीम ने विगत रात्रि चेकिंग के दौरान मोरी क्षेत्र के बागी मौताड़ बैंड के पास वाहन संख्या UK 14TA 2710 (स्विफ्ट डिजायर) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन सवार आयुष ठाकुर (22 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह निवासी मेहूंवाला, विकासनगर, देहरादून के कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि होली के दौरान नशीले पदार्थों की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए वह चरस को देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आज उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत
अ0उ0नि0 भगतराम नौटियाल
कानि0 अरविन्द असवाल
कानि0 सत्यपाल
कानि0 गणेश राणा
कानि0 अनिल तोमर
गिरफ्तारी करने वाली टीम की सराहना करते हुए एसपी उत्तरकाशी द्वारा टीम को 2500 रुपये का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गई है।
एसपी उत्तरकाशी ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी है और त्योहार की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

उत्तराखंड के दो गांवों में नहीं मनाते हैं ग्रामीण होली

  उत्तराखंड के दो गांवों में नहीं मनाते हैं ग्रामीण होली 150 साल पुरानी मान्यताःरुद्रप्रयाग जिले के खुरजान व क्वीली के ग्रामीण निभा रहे हैं परंपरा देहरादून। देशभर में फागुन के महीने में लोग रंगों और गुलाल में सराबोर नजर आते हैं और होली का त्योहार देभर में रंग, गुलाल […]

You May Like