HTML tutorial

हरिद्वार के बैरागी दीप पर जन्मशताब्दी नगर में ऋषि क्षेत्र ‘अत्रि नगर’ का भव्य अनावरण

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार के बैरागी दीप पर जन्मशताब्दी नगर में ऋषि क्षेत्र ‘अत्रि नगर’ का भव्य अनावरण
हरिद्वार।
हरिद्वार स्थित बैरागी दीप पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विकसित जन्मशताब्दी नगर में आज ऋषि क्षेत्र अनावरण कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषि अत्रि नगर का भव्य अनावरण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि, जन्मशताब्दी कार्यक्रम के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वंदनीया माताजी एवं अखंड दीपक शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर हुआ।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी ने ऋषि परंपरा को पुनर्जीवित कर मानवता के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्हीं की प्रेरणा से आज करोड़ों गायत्री परिजन साधना, सेवा एवं संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्री अजय भट्ट जी, सांसद (नैनीताल–उधम सिंह नगर), श्री मिलिंद परांडे जी, केंद्रीय महामंत्री विश्व हिंदू परिषद, तथा हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ऋषि क्षेत्र अत्रि नगर का यह अनावरण ऋषि संस्कृति, युग निर्माण और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सशक्त प्रतीक है। उपस्थित अतिथियों ने गायत्री परिवार द्वारा साधना, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गायत्री परिजनों ने ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु साधना एवं सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।

Next Post

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि को चौकी डुण्डा, कोतवाली उत्तरकाशी की […]

You May Like