HTML tutorial

Goodnewsजिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

Pahado Ki Goonj

https://www.facebook.com/share/v/19czt5uydS/

हिन्दुओं के धर्मशास्त्रों को काल्पनिक कहने का अधिकार न्यायालय को भी नहीं।
– शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सन्दर्भ में कही गयी बात पर शङ्कराचार्य जी की प्रतिक्रिया आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 09 जून 2025

‘‘जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सोमवार जिला सभागार नई टिहरी में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के अंतर्गत चम्बा, देवप्रयाग, घनसाली, मुनि की रेती और नई टिहरी की शाखावर प्रगति एवं सभी योजनाओं की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान हर घर जल सर्टिफिकेशन की प्रगति, टीपीआई की प्रगति (पी-1) के अंतर्गत सभी घर में कनेक्शन का कार्य दर्शाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम गति शक्ति पोर्टल पर नियमित रूप से डाटा अपलोड करते रहें, ताकि कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहे। सीडीओ वरुणा अग्रवाल को जीआईएस सेल के माध्यम से डेटा एंट्री जल्दी और सही एसवीएस/एमवीएस का डेटा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीपीआरओ एम.ए. ख़ान, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम चम्बा के.एन. सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्धाज, कार्यदायी संस्थान एलाइट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से विमल पंवार, टीसीएस से अनुज कुमार सहित पेयजल निगम/जल संस्थान के अन्य शाखाओं के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने पुरोला में किया लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण ।

मुख्यमंत्री ने पुरोला में किया लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण । उत्तरकाशी । पुरोला । (रिपोर्ट मदन पैन्यूली) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरोला में एक भव्य समारोह में विभिन्न जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से […]

You May Like