https://www.facebook.com/share/p/1M4Z8WoSop/
आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला
*प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी*

*आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन*
*धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने पेश की संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले।
इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे।
विदित है कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और हर राहत एवं बचाव कार्य की खुद मॉनिटरिंग की।

मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
https://www.facebook.com/share/p/1BCVCdwspQ/
[24/08, 2:52 pm] +91 94101 89723:मुख्यमंत्री हो तो धामी जी जैसा*
*विपरीत परिस्थिति में भी ग्राउंड जीरो पर हमेशा रहते हैं मुख्यमंत्री धामी*
*आपदा प्रभावितों को देख रुकवाया काफिला, तोड़ा प्रोटोकॉल*
दखें
https://www.facebook.com/share/p/16oE4XuY7i/
*थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश।*
*कुलसारी राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा।*
*प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक*
*संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी, राहत कार्यो में नहीं होगी कोई कोर कसर – सीएम धामी।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यो की समीक्षा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को 24×7 मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार के स्तर पर राहत व बचाव कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यो की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रभावितों से व्यवस्थाओं और यहां पर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। सीएम ने आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि चेक प्रदान करने के साथ ही, बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रभावितों ने मुख्यमंत्री से अपना दुःख साझा किया। जिस पर सीएम ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित राहत शिवरों में ठहराया गया है और उनको नियमित रूप से भोजन और रुकने की उचित व्यवस्था की गई है। राहत शिविर राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी में 12, प्राथमिक विद्यालय चेपड़ो में 36 और थराली अपर बाजार के प्राथमिक विद्यालय में 20 लोगों को ठहराया गया है। प्रभावित लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा भी मुहैया की जा रही है। डीएम ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को सुचारू कर दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी सुचारू कर दी जाएगी। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत और पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मालवा सफाई के साथ क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का आंकलन भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, एसडीएम सोहन सिंह रांगड, एसडीएम पंकज भट्ट, सीओ अमित कुमार सैनी आदि मौजूद थे।
आगे पढ़े https://x.com/OfficeofDhami/status/1959633066151813493?t=Nh5Jz46YSMUzB7DjuzmjR
3https://x.com/OfficeofDhami/status/195luh:=y2lDJWMMAQvdFYqbUpOGrg&s=
आगे पढ़ें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आज ऋषिकेश एम्स में थराली आपदा के घायलों का हाल चाल जाना

देहरादून 24 अगस्त। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आज ऋषिकेश एम्स में थराली आपदा के घायलों का हाल चाल जाना। वहां उन्होंने दुर्घटना के सभी भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही घायलों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने उन्हें बताया कि सरकार की तरफ से वहां राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी भी वहां मौके पर पहुंचे हैं। वहां उनके द्वारा हालात की जानकारी ली गई और रेस्क्यू प्रबंधन में जुटे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों एवं पूर्णतया क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मदद के तौर 5-5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। और आगे भी सभी के उचित इलाज और सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने एम्स के चिकित्सकों से भी घायलों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने का आग्रह किया।
आगे पढ़ें
सदन में किए पाप से पीछा छुड़ाने के लिए, कांग्रेस झूठ एवं भ्रम फैला रही है: भट्ट
*सदन में सोने वाले विधायकों का सम्मान, आपदा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा*
देहरादून 24 अगस्त। भाजपा ने कांग्रेस पर विकास, आपदा, देवभूमि स्वरूप और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार नकारात्मक रुख अपनाने का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, कांग्रेस सदन में किए पाप से पीछा छुड़ाने के लिए झूठ और भ्रम फैला रही है, राहत बचाव में सहयोग के बजाय, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में माहौल खराब कर रही है और सदन में सोने वाले विधायकों का सम्मान कर पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है।
मीडिया के लिए जारी अपने बयान में उन्होंने कहा, इन दिनों राज्य प्राकृतिक आपदा के जख्मों से पीड़ित है और जनसहयोग से शासन प्रशासन उसपर मरहम लगाने के प्रयासों में कर्मठता से जुटा हुआ है। हमारे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी पीड़ितों के आँसू पोंछने और प्रभावितों को राहत देने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंच रहे हैं। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और अब तक की सर्वाधिक मदद वहां दी जा रही है। पीएम श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र लगातार सहयोग और मॉनिटरिंग कर रहा है। जनता, स्वयंसेवी संस्थाएं, आरएसएस जैसे सामाजिक संगठन और मीडिया भी आपदा से नुकसान को कमतर करने और पीड़ितों की मदद के लिए अपने अपने स्तर पर सकारात्मक दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल होने के वावजूद आपदा राहत कार्यों से पूरी तरह नदारद कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासियों और रेस्क्यू टीम का हौसला तोड़ने के लिए झूठे और असंवेदनशील बयान दे रहे हैं। इतना ही नहीं, स्याना चट्टी, थराली और अन्य आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को भड़काने और राहत कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जनभावनाओं के अनुशार गैरसैण में सत्र आहूत हुआ, ऐसे में हर किसी को उम्मीद थी कि त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिजनों और अन्य पीड़ितों एवं प्रभावितों की समस्याओं और आपदा प्रबन्धन को लेकर चर्चा होती।
लेकिन बेहद दुखद और शर्मनाक रहा कांग्रेस विधायकों का सदन में किया अलोकतांत्रिक कृत्य। व्यक्तिगत मुकद्दमे हटाने के जोश में उनके नेता होश खो बैठे और संवैधानिक परम्पराओं को तार तार कर दिया। सदन में उनके हंगामे और खर्राटों को देखकर, चारों और जमकर आलोचना हो रही है। यही वजह है कि वे सदन में किए अपने पापों को धोने के लिए झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस द्वारा अपने विधायकों के सम्मान पर कटाक्ष किया कि जिन्होंने सदन में नींद लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया हो, उनका सम्मान कैसा? मीडिया सुर्खियां बनने के लिए की गई ये कोशिश, अब आपदा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है।
उन्होंने आइना दिखाते हुए कहा, कानून व्यवस्था को लेकर जो तमाम आरोपों वे लगा रहे हैं, उन सभी पर तत्काल बिना किसी भेदभाव के कठोरतम कार्रवाई की गई है। प्रदेश की जनता भी इस सच्चाई से अच्छी तरह वाकिफ है और मुख्यमंत्री धामी पर आंख मूंद कर भरोसा करती है। उन्होंने तंज किया कि कानून व्यवस्था को लेकर झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस, सरकार में रहते तत्कालीन मंत्रियों पर सही से कार्रवाई करती तो आज वो बयानवीर बनकर भाजपा के खिलाफ बड़ी बड़ी बातें नहीं करते फिरते।
आगे पढ़ें
अखिल भारतीय पैन्यूली महासभा समिति की बैठक सम्पन्न हुई 
*घरोहर धाम स्मारिका का विमोचन आगामी भैरव अष्ठमी १२ नवम्बर २०२५ को होना तय किया गया है!
आज दिनांक 24 – 8 – 2025 को मधुवन वैन्डिग प्वाइंट नटराज चौक ऋषिकेश मेंअखिल भारतीय पैन्यूली महासभा समिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी जिसमें अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद पैन्यूली द्वारा 12 नवंबर 2025भैरव अष्टमी के शुभ अवसर पर धरोहर धाम स्मारिका के विमोचन तिथि घोषित की गई उपाध्यक्ष श्री विशाल मणि पैन्यूली ने स्मारिका की सामाग्री पर समिति के समक्ष विस्तृत चर्चा करते हुए प्रकाशन की अनुमति के लिए सुझाव एवं स्वीकृति प्रदान करने की अनुमति मांगी सचिव श्री दिवस्पति पैन्यूली एवं श्री दिनेश प्रसाद पैन्यूली ने पिछली कार्यवाही पढकर सुनाते हुए अग्रिय कार्यवाही को प्रस्ताव मे लाने की कार्यवाही की । सभा का संचालन श्री रमेश चन्द्र पैन्यूली ने किया इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री सम्पूर्णानंद पैन्यूली, सेवा निवृत तहसीलदार श्री वृजमोहन पैन्पूली , बासुदेव पैपूली, सेवा निवृत अधिशासि अभियता कैलाशचंद्र पैन्यूली, कृष्णमोहन पैन्यूली , राममोहन पैन्यूली ‘ कृष्णमोहन पैन्यूली, विजयमोहन पैन्यूली , दिवाकर पैन्यूली , सूर्य प्रकाश पैन्यूली, नित्यानन्द पैन्यूली चिन्तामणि पैन्यूली, कमलेश पैन्यूली, प्रवेश पैन्यूली राजेन्द्र अमोला . ज्वालाप्रसाद पैन्यूली, एवं श्रीमती हेमलता पैन्यूली अमोला उपस्थित रहे ।30अगस्त को छिंद्रवाला में बंशावली के सम्बन्ध में विचार बिमरस, चर्चा करगें!
समिति की अगली बैठक 5 अक्टुवर ,2025 को अमोला होटल मथुरा वाली रोड़ देहराइन में होनी तय हुई है।
आगे पढ़ें
*राजभवन देहरादून 24 अगस्त, 2025*
रविवार को प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने महेंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

लाल परिधानों में सजी महिलाओं की सहभागिता से पूरा मैदान उत्सवमय हो उठा। गोर्खाली टोलियों ने लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं नेपाल से आए लोकगायक-लोकगायिका अस्मा बन्जाड़े और मधु परियार ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण, परिवार की एकता और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने वाला और महिलाओं में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने वाला बताया।
श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि गोर्खाली महिला समिति द्वारा पिछले 16 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन परंपराओं को जीवित रखने और विभिन्न समुदायों को एक मंच पर जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।
नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि “माताएँ और बहनें परिवार और समाज की रीढ़ हैं। उनके योगदान को केवल घर तक सीमित न रखकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।”
आगे पढ़ें
DM बंसल ने मोसम विभाग के अनुसार वर्षा होने के अनुमान को देखते हुए जिला देहरादून के आंगन बाड़ी केंद्र दर्जा एक से लेकर बारवीं तक के सभी विद्यालय में कल सोमवार 25 अगस्त, 2025 को छूटी करने का आदेश दिया है



