देहरादून। विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता गणेश आज घर-घर और पंडालों में विराजमान हो गए। इसी के साथ 11 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार भी आयोजन सूक्ष्म रूप से किए जाएंगे। घरों व मंदिरों में गणपति के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर अब राजधानी देहरादून और हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में लोग गणपति की पूजा-अर्चना और विसर्जन करते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से गणपति को सजाते-संवारते हैं। प्रेम से उनका श्रृंगार करते हैं।
इसी क्रम में अमर उजाला ने मेरे गणपति सबसे मनमोहक प्रतियोगिमा आयोजित की थी। इसके तहत घर में गणपति की स्थापना की है तो उनका एक फोटो खींचकर व्हाट्सएप करना था। फोटो गुरुवार को शाम पांच बजे से पहले भेजने थे। चुनिंदा फोटो को शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया गया।
हरिद्वार के महामाया गणपति संगठन हर साल अलग अंदाज से गणपति बनाते हैं। इस बाद कोरोना वैक्सीनेशन की थीम देकर आयोजन को काफी सूक्ष्म रूप में आयोजित किया गया है। जिसमें उन्होंने गणपति महाराज की सवारी मूषक को कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए दिखाया है।वहीं पिछले 17 साल से शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल लगाने वाली गणपति युवा सेवा समिति डांडीपुर मनुगंज में भी इस बार गणपति महोत्सव को लेकर पंडाल सजाया है।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें याद
Fri Sep 10 , 2021
देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें कांग्रेस नेताओं ने याद किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन हरीश रावत, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत […]

You May Like
-
गणेश चतुर्थीः कल घर-घर में विराजेंगे गणपति
Pahado Ki Goonj September 9, 2021

