HTML tutorial

दूरस्थ गांव बसराली में लकड़ी के मकान में भीषण आग आगजनी में आभूषण, नगदी व घरेलू सामान जलकर राख

Pahado Ki Goonj

दूरस्थ गांव बसराली में लकड़ी के मकान में भीषण आग

आगजनी में आभूषण, नगदी व घरेलू सामान जलकर राख

बड़कोट | उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील अंतर्गत दूरस्थ गांव बसराली में शनिवार रात्रि एक देवदार की लकड़ी से बने दोमंजिले आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से बच गई। हालांकि तब तक मकान में रखा सोने के आभूषण, लगभग 60 हजार रुपये नगद, कपड़े, बिस्तर एवं खाद्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

आगजनी की यह घटना जसपाल पुत्र मदन सिंह रावत के आवास में हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Next Post

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच नौगांव। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से हो गया। नौगांव विकासखंड के दारसौं गांव स्थित धारकोटा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती […]

You May Like