स्मैक माफिया महिला को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी । बड़कोट ।
यमुना घाटी के नवयुवको का जीवन स्मैक के दलदल में धकेलने वाली बड़कोट थाने से वांछित स्मैक माफिया मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल के द्वारा ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफल बनाये जाने हेतु मादक पदार्थ/मादक द्रव्य (स्मैक, चरस, अफीमआदि) की तस्करी और व्यापार में सलिप्त तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में दिनांक 16.01.2025 को बड़कोट पुलिस के द्वारा सीकू उर्फ सिकेंदर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरुद्ध थाना बड़कोट में मु0अ0सं0-03/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया था।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठेत व बड़कोट पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त सीकू से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि यमुना घाटी में नवयुवको तक स्मैक किसके माध्यम से पहुँच रही हैं,तो यह प्रकाश में आया कि देहरादून सहसपुर में भाभी उर्फ मेराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून में आधा दर्जन से अधिक करीब 08 अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक/चरस (NDPS) के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं। उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध)कराती थी, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलती हैं।मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मशहूर हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती हैं। बड़कोट पुलिस द्वारा यमुना घाटी में स्मैक की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी मिलाते मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी का यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक सप्लाई किये जाने साक्ष्य एकत्र किये गए। रविवार को बड़कोट पुलिस टीम द्वारा देहरादून सहसपुर जाकर अभियुक्ता मेराज उपरोक्त को उसके घर खुशहालपुर में दबिश देकर समय 12.30 बजे मु0अ0सं0-03/2025 धारा 8/21/27(A)/29 NDPS एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता मेराज उर्फ मेहराज के साथ स्मैक व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं कौन-कौन व्यक्ति स्मैक खरीदते थे उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता-
मेराज उर्फ मेहराज पत्नी मुस्तकीम उम्र करीब 45 वर्ष
निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून
गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 – 62/2017 धारा 8/20/60 NDPS ACT
2.मु0अ0सं0 – 21/2018 धारा 8/21 NDPS ACT
3.मु0अ0सं0 – 179/2018 धारा 8/21 NDPS ACT
4.मु0अ0सं0 – 312/2018 गुंडा एक्ट
5.मु0अ0सं0 – 63/2019 धारा 8/20 NDPS ACT
6.मु0अ0सं0 – 318/2019 धारा 323 504,506 IPC
7.मु0अ0सं0 – 373/2022 धारा ⅔ गेंगेस्टर एक्ट
8.मु0अ0सं0 – 246/2023 धारा 504,506 IPC
9.मु0अ0सं0- 03/2025 धारा-08/21/27(A)/29 NDPS ACT
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –
1- SI भूपेंद्र सिंह रावत
2- हे0का0 विशाल छाछर
3- म0का0 किरन