
*एकता दिवस पर पुलिस कप्तान ने दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ।
*”Run For Unity” का आयोजन कर उत्तरकाशी पुलिस, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के युवक व स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा किया गया रैली/पैदल मार्च का आयोजन ।
उत्तरकाशी । रिपोर्ट मदन पैन्यूली ।
श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा–निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आज 31.10.2025 को *सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस* के रुप में मनाई गई, इस अवसर पर जनपद मुख्यालय में *”Run For Unity”* का आयोजन कर पुलिस, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के युवक व राजकीय बालिका इण्डर कॉलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा संयुक्त रुप से रैली/पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
रैली सुप्रसिद्ध विश्वनाथ मन्दिर से प्रारम्भ कर पुलिस लाईन के ग्राउंड में समापन की गई।
इसके उपरांत पुलिस लाइन उत्तरकाशी में *एस0पी0 उत्तरकाशी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी।* उनके द्वारा बताया गया कि सरदार पटेल जी ने एकजुट, सशक्त और समृद्ध भारत का स्वप्न देखा था, *मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी* के नेतृत्व में उनकी इस प्ररेणा को आगे बढाते हुये *“एक भारत श्रेष्ठ भारत”* का भावपूर्ण संकल्प लेकर *“भारत की एकता में विविधता”* की शाश्वत भावना को प्रत्येक क्षेत्र,भाषा संस्कृति और परंपरा में जीवंत बनाये रखना है, इसके लिए हर नागरिक और हर संस्था को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समान रुप से सहभागिता देनी है।
कार्यक्रम में राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर *नुक्कड नाटक के माध्यम से जनजागरुकता प्रस्तुति* दी गयी एवं पुलिस लाइन में लगाए गये साइबर जनजागरुकता, महिला अपराध, नए आपराधिक कानून, यातायात व आपदा सम्बन्धी स्टॉल में सभी युवकों/ छात्र/छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला अपराध, नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति फीचर,यातायात नियम व आपदा उपकरणों की सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र में एकता दिवस के अवसर पर “Run For Unity” का आयोजन कर सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी,।
वही नगर पालिका बडकोट में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बड़कोट में दोबाटा से लेकर बड़कोट थाना परिसर तक भव्य “एकता पदयात्रा” (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पदयात्रा के बाद थाना परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान, राष्ट्रीय एकता के महत्व, सामाजिक समरसता और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब समाज में एकता, अनुशासन और आपसी सद्भाव बना रहे। इस अवसर पर उत्तरकाशी से अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, एसडीएम देवानंद शर्मा, तथा कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर, एसडीओ साधुलाल, वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा, तहसीलदार रेनू सैनी, आईटीआई के प्रधानाचार्य हरिप्रसाद सेमवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य, थानाध्यक्ष दीपक कठैत, ईई एनएच मनोज रावत, सहित पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और विभागीय अधिकारी-कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


