HTML tutorial

धराली आपदा के समय 14 राजपुताना राइफल्स के शहीद जवानों को किया याद ।

Pahado Ki Goonj

धराली आपदा के समय 14 राजपुताना राइफल्स के शहीद जवानों को किया याद ।

सैनिक रैली के दौरान राज्यपाल ने 20 वीर नारियों को भी सम्मानित किया
देहरादून। मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में, जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट में ‘देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली’ का भव्य आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम सहित कई गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को ‘राष्ट्रीय संपत्ति’ बताते हुए उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने हाल ही में धराली में आई भीषण आपदा पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने धराली आपदा के समय 14 राजपुताना राइफल्स के शहीद जवानों को याद किया तथा  श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Next Post

बेशकीमती  जड़ी-बूटी के साथ दो तस्कर  गिरफ्तार ।

*बेशकीमती  जड़ी-बूटी के साथ दो  तस्कर  गिरफ्तार । उतरकाशी।  मोरी । थाना मोरी पुलिस द्वारा बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद हुयी है। मोरी पुलिस द्वारा कल 11 अक्टूबर 2025  की अपराह्न में […]

You May Like