देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में अपराध व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले महानिदेशक अशोक कुमार ने एहतियातन खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल, डीजी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके चलते डीजी बुधवार शाम से अपने सरकारी आवास में सेल्फ क्वारंटाइन हैं। बता दें, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक पंतनगर विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर के पद पर तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अलकनंदा ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। बता दें, राज्य में अब तक 665 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इतना ही नहीं, पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पुलिस महकमे में टेस्टिंग भी लगातार की जा रही है। अब तक 10 हजार से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं।
गोविंदघाट से रवाना हुआ पहला जत्था, शुक्रवार सुबह खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Thu Sep 3 , 2020
देहरादून। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को पंच प्यारे के नेतृत्व में गोविंदघाट गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट सुबह 10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल […]


