HTML tutorial

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
बड़कोट।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कोट पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बड़कोट के नेतृत्व में शनिवार को बड़कोट पुलिस टीम द्वारा झुमराड़ा गांव को जाने वाले सड़क तिराहे से एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रकाश चंद (50 वर्ष) पुत्र मेजरू लाल, निवासी थानकी, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बड़कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक भूपेंद्र रावत
हेड कांस्टेबल मोहन ठाकुर
हेड कांस्टेबल संजय
होमगार्ड सुंदर

Next Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत का प्रांत अधिवेशन सम्पन्न, सोनी तोमर बनीं प्रदेश सह मंत्री 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत का प्रांत अधिवेशन सम्पन्न, सोनी तोमर बनीं प्रदेश सह मंत्री  देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तरांचल प्रांत का प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय में 03 से 04 जनवरी तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट की पूर्व छात्र […]

You May Like