
डामटा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगो की मौत ।
उतरकाशी । बडकोट ।
जनपद उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है।
कॉलर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार डामटा से लगभग डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरी। वाहन में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी ।
घटना की सूचना मिलते ही:
डामटा चौकी से पुलिस फोर्स रवाना हो चुकी है।
SDRF टीम बड़कोट से घटनास्थल पर पहुंची ।
कार में सवार मृतकों में 25 वर्षीय तुषार खत्री, पुत्र दिनेश सिंह, जो भारतीय सेना में कार्यरत थे, तथा 25 वर्षीय अजय सिंह, पुत्र निजाम सिंह शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक युवक ग्राम डूईंक, डामटा (नौगांव) के निवासी बताए जा रहे हैं।
दोनों युवकों के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


