नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आम आदमी पार्टी , भारतीय जनता पार्टी के साथ अब कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो रही हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा वरिष्ठ नेताओं के साथ रामलीला मैदान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रैली में सिर्फ दिल्ली से 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया।
सुभाष चोपड़ा ने कहा कि आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और मोदी सरकार की जनविरोधी व विघटनकारी नीतियों के चलते देश में चौतरफा मची अफरातफरी के विरोध में यह रैली हो रही है। पिछले कई दिनों से वह खुद दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर जाकर बैठक कर रहे हैं। अलग-अलग कमेटी बनाकर रैली की तैयारी की जा रही है। इस रैली में लाखों लोग जुटेंगे जो केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक लाकर केंद्र की मंशा समाज को बांटने की है इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करती है।
संसद में दुष्कर्म वाले बयान पर बवाल, राहुल गांधी बोले- मैं नहीं मांगूंगा माफी
Fri Dec 13 , 2019
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में आज जमकर हंगामा हुआ। जमकर हुए हंगामे के बाद लोकसभा को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसदों ने मांग की […]

You May Like
-
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 2, 2022