
सी0ओ0 बडकोट ने राना गांव में पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण*
बडकोट :-
कल 23 अगस्त 2025 की रात्रि को यमुनोत्री गीठ पट्टी के राना गांव में अत्यधिक बारिश से गदेरे में पानी बढ गया था, कुछ घर/शौचालय में पानी व मलवा आ गया था, उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि नही हुयी है। ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये थे। रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सुरक्षित स्थान/घर में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस-प्रशासन, SDRF/NDRF, मेडिकल आदि की टीमें मौके पर हैं।
*पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आज 24 अगस्त की प्रातः राना गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।* स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर सभी प्रभावितों को पुलिस-प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता हेतु आश्वस्त किया गया। उनके द्वारा सभी ग्रामीणों को बरसात के सीजन व मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत सावधानी बरतने तथा अत्यधिक बारिश की स्थिति मे सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गयी। इस दौरान *थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत* भी मौजूद रहे।*

