HTML tutorial

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर

Pahado Ki Goonj

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर
देहरादून।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हरबर्टपुर में  जोरशोर से काम शुरू हो गया है। इस बार विकासनगर में भी चारधाम के यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर खोले जाएंगे। इन दिनों हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बस अड्डे पर धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। परिसर में दरियां और कूलर की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल पेयजल, बिजली और शौचालय की कमी की शिकायतों को देखते हुए इस बार 25-25 हजार लीटर की दो स्थाई पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। पर्याप्त संख्या में शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है।बीते दिनों एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। गढ़वाल कमिश्नर ने भी 27 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश जारी किए हैं।

Next Post

Goodnews,मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद

मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद। उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत को बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं होम स्टे। होम स्टे बन रहे हैं लोगों की आजीविका के प्रमुख साधन। होम स्टे संचालाकों के सुझावों को गंभीरता […]

You May Like