बीकेटीसी ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना पर दु:ख जताया
रूद्रप्रयाग/ बदरीनाथ: 15 जून। श्री केदारनाथ गुप्तकाशी मार्ग पर हैलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की असामायिक मृत्यु पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दु: ख जताया है। कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार के स्तर पर कदम उठाये जा रहे है।
वही बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने
गहरी संवेदना व्यक्त की।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने दुर्घटना पर शोक जताया।
हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच यात्रियों सहित पायलट एवं एक बीकेटीसी कर्मचारी की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम आज दिनांक 15.06.25 को समय लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेक ऑफ किया गया ज्ञात हुआ है कि रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है हैलीकॉप्टर में हताहतों के नाम इस तरह बताये जा रहे है।
1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 2वर्ष
आगे पढ़ें
बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।
• श्री बदरीनाथ स्थित कार्यालय में मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत सहित दिवंगतों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना
श्री बदरीनाथ धाम: 15 जून। श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति कर्मचारी सहित सात लोगों की मृत्यु तथा अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में दिवंगतजनों की आत्म शांति हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ की ओर से बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में शोक सभा आयोजित हुई। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान बदरीविशाल से प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज रविवार को केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति में

स्थिर वेतन पर कार्यरत रांसी निवासी विक्रम सिंह रावत (47) के असामयिक निधन पर मंदिर समिति के बदरीनाथ,केदारनाथ कार्यालय, उखीमठ,जोशीमठ एवं देहरादून सहित सभी विश्राम गृहों कार्यालयों में शोक व्यक्त किया गया तथा सभी अधिकारियों कर्मचारियों शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ।
बदरीनाथ में आयोजित शोक सभा में बीकेटीसी कर्मचारी संघ सचिव भूपेन्द्र सिंह रावत सहित गिरीश रावत, विवेक थपलियाल जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत,संदेश मेहता, संजय तिवारी,अवतार सिंह, नरेंद्र खाती,अजय सती, प्रदीप राणा,दीपक जुगराण,महावीर रावत, दिनेश कोठियाल, आदि मौजूद रहे।
वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी मुख्य प्रभारी अधिकारी केदारनाथ अनिल ध्यानी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान , डीएस भुजवाण,रमेश नेगी बीकेटीसी कर्मचारी स़घ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला,भगवती सेमवाल, उपाध्यक्ष पारेश्वर त्रिवेदी, प्रकाश पुरोहित, श्री बद्रीनाथ केदार नाथ मँदिर समिति कर्म चारि संघ के पूर्व संघरक्षक जीतमणि पैन्यूली गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम कर्मचारीयों की समस्याओं के अंबार से उनके परिवार के आंसुओं के पोंछने का काम मा मुख्य मंत्री जी के केदारनाथ उप चुनाव चुनाव श्रीमती आशा नोटियाल को विजय प्राप्त करने के लिए किये वायदो को पूरा करने का काम समिति करती तो मृतक के मन मे ओरो के मन मे भगवान् के सामने कहे सच को देखने का मौका 1 माह 14 दिन के लंबे समय में मिल जाता । यह मनुष्य रूप में मनन न करने से कष्ट दाई तो है ही उन्होंने भरे मन से दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।


