भिकियासैंण।भाजपा ने अगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।रानीखेत विधानसभा से टिकट के लिये लिम्का बुक आफ वर्ड में रिकार्ड दर्ज करा चुके गोपालदत्त उप्रेती ने भी ताल ठोक दी है।उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भिकियासैंण क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
मंगलवार को उप्रेती ने भिकियासैंण व सिनार क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे व फूल मालाओं से गगास पुल पर स्वागत किया। उन्होने कमराड़ में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर कहा केंद्र व प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक हमें जिम्मेदारी पूर्वक पहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। भारत भी दुनियां में एक नई ताकत बन चुका है। जिसपर अब कई मुल्क निर्भर होने लगे है। उप्रेती ने कहा कि अगर उन्हे चुनाव में रानीखेत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो वे रानीखेत विधानसभा को पूरे प्रदेश में विकास का रोल मॉडल बनाने का काम करेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस कह नितियां हमेशा से ही भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली रही है। इसलिए कांग्रेस के शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार का ही विकास होता है। जनता को इस बात हमेशा याद दिलाना हमारा फर्ज है।उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बदलौत ही विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है।उप्रेती ने कार्यकर्ताओं से एकजूटता के साथ भाजपा की रीति नीति को घर-घर तक पहुचाने का आह्वान किया।यहां मंडल अध्यक्ष त्रिलोकसिंह भंडारी,तारादत्त शर्मा,मदन मेहरा,लालसिंह,प्रह्लादसिंह,प्रतापसिंह,राजेंद्रसिंह आदि रहे।
दून पहुंचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बुधवार को लेंगे शपथ
Tue Sep 14 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह आज मंगलवार को देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं, इस दौरान राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया […]

You May Like
-
पीहू नेगी और आन्या बिष्ट बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे
Pahado Ki Goonj January 12, 2018
-
नए साल पर पर्यटकों के लिए तैयार है कॉर्बेट पार्क
Pahado Ki Goonj December 18, 2020