HTML tutorial

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उत्तरकाशी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि को चौकी डुण्डा, कोतवाली उत्तरकाशी की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चिणाखोली जाने वाली सड़क के पास एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए गए।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी—
उ0नि0 प्रकाश राणा – चौकी प्रभारी, डुण्डा
कानि0 अनिल कुमार
कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी

Next Post

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार ।

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार बड़कोट। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कोट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बड़कोट के नेतृत्व में शनिवार […]

You May Like