*आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल*
*दैवीय आपदा प्रभावित छमरौली गांव, हैली से पहुंचाए गए 300 फूड पैकेट।*

*आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की डीएम स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग।*
*देहरादून 18 सितंबर,2025
मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए। वहीं फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बीमार व्यक्ति का उपचार चल रहा है। दैवीय आपदा से प्रभावित कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में भी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया। जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्याे की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
आगे पढ़ें
जिला प्रशासन के प्रयासों से रायपुर मालदेवता मार्ग आज ही जल्द आवागमन के लिए हो जाएगा तैयार।
मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देशन में जनजीवन को सामान्य बनाने में जुटा जिला प्रशासन; रेस्क्यू रिलिफ कार्य युद्धस्तर पर जारी
आपदा रेस्क्यू में लगे अधिकारी; कार्मिक; फोर्स; श्रमिक; आपदा मित्र हैं वारियर्स; डीएम ने बढाया हौसला
एसडीएम सदर हरिगिरी की देखरेख में मजाड गांव में मलबे में दबे शवों को डॉग स्क्वायड की मदद से खोजती प्रशासन की टीम
सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी; मजाड़ा में मलबे में तीन लोग दबे होने की है आशंका
प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हैं सभी अधिकारी एवं विभाग
डीएम के सख्त निर्देश संवेदनशीलता, जिम्मेदारी से अपने दायित्वों को निभाएं अधिकारी कार्मिक;
आगे पढ़ें
*डीएम सविन बंसल द्वारा आपदा से पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्र में पानी, विद्युत आपूर्ति की मॉनिटरिंग कर, कंट्रोल रूम से प्राप्त कर रहे है रिस्टोरेशन की जानकारी।*
*डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने ली पेयजल आपूर्ति हेतु रेखीय विभागों की बैठक।*
*आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति कार्य प्रगति होने की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखें: अपर जिलाधिकारी।*
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत लाईनों की शीघ्र सुचारू करने को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा ने आपदा कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक ली। प्रभावित गांवों एवं राजपुर रोड आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट वाले स्थानों पर टैंकरो एवं वैकल्पिक व्यवस्था से पैदल आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने रेखीय विभाग के कार्मिकों को सक्रियता से कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को युद्वस्तर पर कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को तत्काल रिस्टोर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, वहां पर टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विद्युत लाइन को ठीक करते हुए बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें। सड़क एवं संपर्क मार्गो को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए।
: शोक संदेश
वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज पंवार जी की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज पंवार की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
आगे पढ़ें श्री रघुनाथ सिंह नेगी जी वाइट
https://www.facebook.com/share/v/1BECNM31Q1/


