HTML tutorial

अवैध चरस के साथ मनेरी में एक युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

*अवैध चरस के साथ मनेरी में एक युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी  ।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा 31st एवं नववर्ष के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, नशे, मादक पदार्थों तथा संदिग्ध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु उत्तरकाशी पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया गया है। पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में म नेरी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान गत रात्रि को भटवाड़ी,मल्ला से सिल्ला गांव जाने वाले मार्ग से रजनीश राणा (21 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, युवक के कब्जे से 602 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक चरस को इकट्ठा कर थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के दौरान अच्छे मुनाफे में बेचने के फिराक में था, मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त- रजनीश राणा निवासी पिलंग उत्तरकाशी उम्र- 21 वर्ष।

बरामद माल- 602 ग्राम चरस ( किमत करीब 1.2 लाख)

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 निखिल देव चौधरी(प्रभारी चौकी भटवाडी)
2- कानि0 सन्दीप भट्ट
3- कानि0 काशीष भट्ट

Next Post

पूर्णवैज्ञानिक देववाणी संस्कृत – मनुष्य की आत्मचेतना को जागृत करने वाली है ; शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

संस्कृत *संस्कृत में 1700 धातुएं, 70 प्रत्यय और 80 उपसर्ग हैं, इनके योग से जो शब्द बनते हैं, उनकी संख्या 27 लाख 20 हजार होती है। यदि दो शब्दों से बने सामासिक शब्दों को जोड़ते हैं तो उनकी संख्या लगभग 769 करोड़ हो जाती है।* संस्कृत इंडो-यूरोपियन लैंग्वेज की सबसे […]

You May Like