HTML tutorial
HTML tutorial

मलेशिया पुलिस ने उत्तर कोरिया हत्या मामले में दूसरी महिला को हिरासत में लिया

Pahado Ki Goonj

रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों महिलाओं ने कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पीड़ित के चेहरे पर जहर छिड़का. इसके बाद बुधवार को 28 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास वियतनाम का एक पासपोर्ट था.

पुलिस महानिरीक्षक तान सरी खालिद अबु बकर ने मलेशिया की बरनामा संवाद समिति से दूसरी महिला को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी मुहैया

सेलांगर राज्य पुलिस के प्रमुख अब्दुल समाह मात ने इससे पहले एएफपी को बताया कि अधिकारी कई संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं.  मामले में गिरफ्तार की गई पहली महिला को गुरूवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

चिकित्सकीय कर्मियों ने उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई किम जोंग नाम के शव का पोस्टमार्टम कर लिया है.

मलेशियाई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल समाह मत ने बताया कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलेशिया रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा या नहीं और यदि सार्वजनिक करेगा तो कब करेगा. उत्तर कोरिया ने शव का परीक्षण किए जाने पर आपत्ति जताई है और किम जोंग नाम के शव को वापस भेजे जाने की मांग की है.

उत्तर कोरिया ने इस बारे में कोई औपचारिक विरोध दर्ज नहीं कराया जिसके कारण मलेशिया ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया.

पोस्टमार्टम का परिणाम सामने आने से मौत के कारण का पता लगाने में मदद मिल सकती है. इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि किम जोंग नाम की हत्या के लिए उत्तर कोरिया ने कोई दस्ता भेजा था.

Next Post

न्यूजीलैंड के जंगलों में लगी आग में 11 मकान तबाह

न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर के पहाड़ी उपनगरीय इलाके में भीषण आग लग जाने पर 11 मकान जलकर खाक हो गए और सैंकड़ों लोगों को इलाका छोड़ना पड़ा. दमकलकर्मी यहां लपटों पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए. मौसम में नमी बढ़ जाने से आग पर काबू पाने […]

You May Like