HTML tutorial
HTML tutorial

हिमस्खलनः पर्ततारोहण संस्थान के एक प्रशिशु का शव मिला,दो अब भी लापता

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी। हिमस्खलन की घटना में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के दो प्रशिक्षु अभी लापता हैं। जबकि बेस कैंप से बंगाल के एक प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचा दिया गया है।
यहां से पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल लाया गया है। प्रशिक्षु पर्वतारोही का नाम सौरव बिश्वास निवासी, डिफेंस कालोनी, कम्पा जिला 24 परगना नार्थ कंचनपुरा (बंगाल) है।इससे पहले भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार और बुधवार को खोज बचाव अभियान प्रभावित रहा है। वीरवार को फिर खोज बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग और सेना की नई रेस्क्यू टीम उत्तरकाशी से बेस कैंप के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को मौसम अनुकूल होने पर हेली रेस्क्यू अभियान चलाया गया।हिमस्खलन की घटना में लापता हुए 27 के शव बरामद हुए। जिसमें गत सोमवार तक 26 के शव को शिनाख्त कर स्वजन को सौंपे गए थे। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी का 42 सदस्सीय एडवांस कोर्स का प्रशिक्षु व प्रशिक्षक दल चार अक्टूबर की सुबह समिट कैंप से द्रौपदी का डांडा के आरोहण के लिए गया था।

Next Post

संदिग्ध मामले में युवक की मौत,कोर्ट के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज

रुद्रपुर। जिले के ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों पर लेनदेन को लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी […]

You May Like