HTML tutorial
HTML tutorial

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यमनोत्री विधायक ने ली अधिकारियों के साथ बैठक ।

Pahado Ki Goonj

चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर यमनोत्री विधायक ने ली अधिकारियों के साथ बैठक ।

बड़कोट । मदन पैन्यूली
यमनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बड़कोट स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में जनपद स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं तथा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की !विधायक ने चार धाम यात्रा को लेकर सुझाव दिये कि चारधाम यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थान जहां लैंडस्लाइड होने की संभावना हो वहां पर सुरक्षात्मक कार्य यात्रा शुरू होने से पहले ही पूर्ण कर लिये जाएं! उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग मरम्मत कार्य चारधाम यात्रा मार्ग पर शौचालय ,पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं को भी चारधाम यात्रा शुरु होने से पहले दुरुस्त करने को कहा l साथ ही क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा ताकि चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े! विधायक ने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान, कृषि, विद्युत, पशुपालन, आदि विभागों के अधिकारियों को भी विभागीय योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने को कहा! विधायक द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों की समस्याओं से भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया ! साथ ही विधायक ने अधिकारियों से कहा कि आगामी जिला योजना में उनके द्वारा क्षेत्र की जो भी सड़कें प्रस्तावित की जाएंगी उनकी सूचना उन्हें भी उपलब्ध कराई जाएl जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक के सुझावों पर अमल करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए !

बैठक में उप जिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी, एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी,मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0एस0 चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, एआरटीओ मुकेश सैनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भरत दत्त ढोडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे !

Next Post

सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन

देहरादून।धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागीय छात्र परिषद द्वारा मनोरंजन एवं विचार मंथन के रूप में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभागीय परिषद के कार्यक्रमों का शुभारंभ कालेज प्राचार्य एवं सहयोगी आचार्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। परिषद छात्रों […]

You May Like