देहरादून।। देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। उक्त बस में डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्ते में आग लग गयी। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं।आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
खाई में गिर कर युवक की मौत
Wed Mar 16 , 2022
ऋषिकेश। जनपद टिहरी गढ़वाल के नीर गड्डू तपोवन स्थित क्यारा गांव में ग्रेट गंगा वैली होटल के निकट गहरी खाई में गिर कर एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह शौच करने गए एक व्यक्ति ने 108 को इसकी जानकारी दी और युवक का शव खाई से निकाला। जानकारी […]

You May Like
-
पत्र की लोकप्रियता देश में बढ़ी है
Pahado Ki Goonj February 26, 2020

