देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आज मैक्स अस्पताल प्रशासन का पुतला फूका गया।
इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी द्वारा बताया गया कि विगत 19 सितम्बर को राज्य सरकार के कहने पर नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ इंदिरा हृदयेश को मैक्स इलाज के लिए देहरादून लाया गया था डॉ. इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित थी व उन्हें स्वस्थ्य संबंधित अन्य दिक्कत भी हो रही थी। लेकिन मैक्स अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाया गया व उन्हें सुविधाएं मुहैय्या नहीं करवाई गई। 4 घंटे इंतजार के बाद प्रशासन को उन्हें सिनर्र्जी अस्पताल में रात में भर्र्ती करना पड़ा। उन्होने कहा कि प्रदेश के एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का बर्ताव अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। सरकार के निर्देशों पर भी अस्पताल प्रशासन ने कोई रुचि नहीं ली। जिसके चलते समय रहते उन्हें इलाज के लिए अन्य जगह ले जाना पड़ा। उन्होने कहा कि मेक्स अस्पताल प्रशासन का सरकार के निर्देशों को गंभीरता से ना लेना गंभीर मामला है, जब इतने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के साथ यह घटना हो सकती है तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर जिला महासचिव अभिषेक डोबरियाल, उदित थपलियाल, अंकित बिष्ट, अक्षत भट्ट, वंश माहेश्वरी, अनुभव अग्रवाल, हरजोत सिंह, उत्कर्ष जैन, सागर पुंडीर, रोशन सिंह नेगी, सौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
किसान विरोधी कानून को वापस ले सरकारः भट्ट
Mon Sep 21 , 2020
देहरादून। देश की संसद व राज्य सभा से किसान के भविष्य को अंधकार में ले जाने वाला बिल पास किया गया है। जो राज्य और देश के किसानों को गरीबी की ओर अग्रसर करेगा। सरकार को राज्य व देश के किसान के कर्जे माफ करने का बिल लाना चाहिए था […]

You May Like
-
तिलाड़ी सम्मान समिति बडकोट के तत्वावधान में दशम तिलाड़ी सम्मान 2018 उत्कृष्ट क्रीउ प्रतिभागिता के क्षेत्र में अन्तर्राष्टीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक विजेता 11 वर्षिय मास्टर अस्तिव डोभाल को दिया गया इनसे अलावा छः अन्य राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
Pahado Ki Goonj May 31, 2018


