देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन के बाद मार्ग देर रात से बंद है। लोगों को परेशानी हो रही है। मसूरी में सुबह के समय दूध सब्जी आदि समान न आने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है।लगातार भूस्खलन के कारण भी लोक निर्माण विभाग को सड़क पर आए मलबे को हटाने में भारी दिक्कत हो रही है। भारी बारिश से रिस्पना नदी का जल स्तर बढ़ गया। हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, शहर में बरसात से गली मोहल्ले में जलभराव हो गया, जो बारिश बंद होने के कुछ ही देर बाद खत्म हो गया। घंटाघर, पलटन बाजार में सड़कें जलमग्न दिखीं।
इसके अलावा गोविंदगढ़ स्थित टीचर कॉलोनी, गल्जवाड़ी के ग्राम रजवाड़ी, बल्लूपुर स्थित मित्रलोक कॉलोनी, कौलागढ़, सुमननगर, कांवली रोड, खुड़बुड़ा, महाराजा अग्रसेन चैक आदि जगहों पर भी जलभराव दिखा। लोग घर और प्रतिष्ठानों से पानी निकालते दिखाई दिए। हालांकि कई दुकानदार इसकी वजह स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों को मानते हैं। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम की टीम जलभराव को हटाने के लिए नाली और नालों को साफ करती दिखाई दी।
हरिद्वार में हुआ मंदिर हटाने का जमकर विरोध
Mon Aug 31 , 2020
देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जब सोमवार को हरिद्वार में प्रशासन की टीम करीब एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों को हटाने पहुंची तो विरोध में लोग जमा हो गए। इस दौरान लोग जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। सोमवार को हरिद्वार के बादशाहपुर में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण […]

You May Like
-
गढ़वाल के शेर हरक सिंह रावत भाजपा को कर देगा ढेर
Pahado Ki Goonj December 25, 2021


