HTML tutorial
HTML tutorial

कल होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, पवन की याचिका भी खारिज

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में कानूनी राहत पाने के लिए चारों दोषियों की किसी भी अदालत ने कोई याचिका लंबित नहीं है। निर्भया गैंगरेप एवं हत्या मामले के दोषियों में से एक पवन गुप्ता ने आखिरी प्रयास के तहत उच्चतम न्यायालय में एक सुधारात्मक याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही निर्भया के सभी दोषियों को फांसी होना तय माना जा रहा है।.अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा को सरकारी अभियोजक ने बताया कि दोषी अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता की दूसरी दया याचिका पर सुनवाई किए बिना उसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि पहली दया याचिका पर सुनवाई की गई थी और यह अब सुनवाई के योग्य नहीं है। मामले के चारों दोषियों में से तीन ने उनकी मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया था और कहा था। उनमें से एक की दूसरी दया याचिका अब भी लंबित है। गौरतलब है कि पांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था. चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने दोषी पवन गुप्ता की उस समीक्षा याचिका को 31 जनवरी को खारिज कर दिया था। जिसमें उसने अदालत के उस फैसले की समीक्षा करने की अपील की थी। जिसमें उसके नाबालिग होने के दावे को 20 जनवरी को खारिज कर दिया गया था। पुनर्विचार याचिका न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना ने चैंबर में सुनवाई करके खारिज कर दी थी।

Next Post

बड़ी खबर :- 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ़्यू रहेगा : प्रधानमंत्री

बड़ी खबर :-22 मार्च  रविवार को सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ़्यू रहेगा : प्रधानमंत्री  नई दिल्‍ली।                                                    कोरोना वायरस से देश और दुनिया […]

You May Like