HTML tutorial
HTML tutorial

विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी/ आज अन्नकूट के पर्व पर दोपहर लगभग 12.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ 6 माह के लिए बंद हो गये हैं. इस अवसर पर हजारों की संख्या में तीर्थयात्री धाम में दर्शन के लिए पहुंचे. मां गंगा की भोगमूर्ति मुखबा के लिए रवाना हुई । वहीं विधायक गोपाल रावत सहित डीएम डॉ. आशीष चौहान और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पैदल डोली के साथ चलते नजर आए.

आज 8 नवंबर को सुबह लगभग 12:30 बजे विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए. इसके बाद शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे. गंगोत्री धाम को पूरी तरह सजाया गया था. इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।मां गंगा की डोली रात्री विश्राम मां चंडी देवी मार्कण्डेय में करेगी. इसके बाद शुक्रवार को मां गंगा की डोली मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां ग्रामीण उसका भव्य स्वागत करेंगे. गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा गांव में रहेगी, जिससे श्रद्धालु 6 माह तक वहां मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे ।

Next Post

कल 9 नवम्बर को भैया दूज के अवसर पर होगें यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

बडकोट-:कल 9 नवम्बर को भैया दूज के अवसर पर होगें यमुनोत्री धाम के कपाट बंद पौराणिक विधिविधान के अनुसार मकर लग्न और अभिजीत मुहर्त पर 12 :15 मिनट पर शीतकालीन हेतु श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जायेंगे । साथ ही बाबा केदारनाथ के कपाट भी कल शीतकाल के लिए […]

You May Like