
709 ग्राम चरस के साथ एक महिला गिरफ्तार ।
उतरकाशी । बडकोट ।
नशामुक्त अभियान एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर प्रभावी निगरानी और लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण तथा सुभाष चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस टीम ने 22 फरवरी 2026 की देर शाम यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ के समीप चेकिंग के दौरान 56 वर्षीय उमा देवी को गिरफ्तार किया।
अभियुक्ता के कब्जे से 709 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.4 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला चरस को आटे के कट्टे में छिपाकर ला रही थी।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
बरामद माल
709 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.4 लाख रुपये)
पुलिस टीम में
उ0नि0 भूपेंद्र सिंह रावत
कानि0 गौरव
कानि0 चालक जयपाल
म0कानि0 कविता ।
पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम की सराहना करते हुए 2,500 रुपये के नकद पारितोषिक की घोषणा की है।
एसपी ने बताया कि जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 में अब तक करीब दो माह के भीतर एनडीपीएस एक्ट के 5 मामलों में 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा लगभग 6.5 लाख रुपये कीमत की 3 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है।


