HTML tutorial

Good news मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास कलैंडर विमोचन एवं स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ*

*युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान*

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री श्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

आगे पढ़ें
*LIVE: देहरादून में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ कार्यक्रम*

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों को एक सुसंगठित एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आमजन के लिए जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की टीम को इस उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि विभाग ने सदैव सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी सूचना विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच और नवाचार के साथ जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक एवं प्रभावी प्रसार करता रहेगा, ताकि सरकार की योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

इस अवसर पर अपर सचिव सूचना श्री बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना श्री मनोज श्रीवास्तव एवं उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह उपस्थित रहे

आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल दल सुंदरपुर रैक्वाल, नैनीताल को द्वितीय एवं युवक मंगल दल चौडीराय चम्पावत को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं एवं एन.एस.एस. अवार्ड विजेता युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 02 लाख 24 हजार 320 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए कहा कि विवेकानंद जी ऐसे युगद्रष्टा ऋषि थे, जिन्होंने परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े हुए राष्ट्र के भीतर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को पुनः प्रज्वलित किया। उनके द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन ने पश्चिमी जगत को न केवल भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित कराया बल्कि सम्पूर्ण विश्व को यह संदेश भी दिया कि सनातन संस्कृति के ज्ञान, विवेक और मूल्यों में ही समस्त मानवता का कल्याण निहित है। उनका युवा शक्ति पर अटूट विश्वास था और वे युवाओं को राष्ट्र के पुनर्जागरण का सबसे सशक्त माध्यम मानते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक उसकी युवाशक्ति संगठित, आत्मनिर्भर और राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो। युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की क्षमता रखती है। इस ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन से देश न केवल आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा, बल्कि पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित भी हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुसार अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य सरकार भी युवाओं को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नई स्टार्टअप नीति के माध्यम से राज्य में स्टार्टअप कल्चर को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। तकनीकी नवाचार और वैश्विक परिवर्तन के कारण रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं और पुराने खत्म हो रहे हैं, इसलिए हमें अपने युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सनातन संस्कृति, चेतना, दर्शन और आध्यात्म की भूमि रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने उत्तराखंड की पावन भूमि के विभिन्न क्षेत्रों में भी तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया था। सरकार ने उन सभी स्थानों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने विश्व में सनातन मूल्यों और भारतीय संस्कृति की सर्वोच्चता स्थापित की। उनकी द्वारा दी गई शिक्षा और राष्ट्रीयता की भावना हमेशा प्रेरित करती रहेगी। श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, निदेशर खेल डॉ. आशीष चौहान उपस्थित थे।

आगे पढ़ें
*मुख्यमंत्री से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सांसद श्री ठाकुर के मध्य देश एवं राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में विकास, जनकल्याण एवं आपसी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
आगे पढ़ें

*यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी।*

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 132वीं बोर्ड बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में निदेशक मंडल द्वारा निगम के मानव संसाधन, परिचालन, परियोजनाओं एवं अन्य विषयों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विचार‐विमर्श किया गया।


निदेशक मंडल द्वारा निगम के स्थायी एवं अस्थायी पदों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
निदेशक मंडल द्वारा के नई परियोजनाओं के तकनीकी आकलन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेषज्ञ तकनीकी समूह के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह समूह परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता, डिजाइन तथा क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव प्रदान करेगा। विशेषज्ञ तकनीकी समूह द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 114 मेगावॉट की सेला-उर्थिंग जलविद्युत परियोजना के साथ ही 102 मेगावॉट की मोरी-त्यूनी जलविद्युत परियोजना व अन्य परियोजनाओं पर भी आवश्यकतानुसार कार्य किया जाएगा।
बैठक में मनेरी भाली द्वितीय चरण के जोशीयाड़ा बैराज के डाउनस्ट्रीम में जल प्रवाह को न्यूनतम करने से संबन्धित कार्यों की संशोधित लागत एवं प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया। निदेशक मंडल द्वारा मोरी त्यूनी परियोजना हेतू परामर्शदात्री सेवाएं लेने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई गई। इसी क्रम में 300 मेगावॉट क्षमता वाली लखवाड़ परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों हेतु अद्यतन लागत व संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। चमोली जनपद में स्थित 3 मेगावॉट क्षमता वाली उर्गम लघु जल विद्युत परियोजना के पुनरोद्धार हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट व निवेश योजना के प्रस्ताव को भी बैठक में अनुमोदित कर दिया गया। 72 मेगावाट की त्यूनी प्लासु परियोजना में विद्युत यांत्रिक उपकरणों की स्थापना हेतु निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत कर दिया गया। पिथौरागढ़ जनपद में श्यामखोलागाड़ नदी पर 12 मेगावॉट की तांकुल परियोजना के सिविल डिजाइन व इंजीनियरिंग हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई। निदेशक मंडल ने उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के 2025 विनियमों में बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण टैरिफ व ट्रेडिंग मार्जिन संबंधी प्रावधानों पर समीक्षा याचिका दायर करने की अनुमति भी प्रदान की। सौर परियोजनाओं की वाणिज्यिक संचालन तिथि विस्तार न मिलने से जुड़े मुद्दे पर भी निदेशक मंडल द्वारा उत्तराखएड विद्युत नियामक आयोग में समीक्षा याचिका दाखिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। निदेशक मंडल के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 के विद्युत उत्पादन का विवरण भी रखा गया जिसके अनुसार वर्तमान तक निगम के विद्युत गृह अपने लक्ष्य से 84 मिलियन यूनिट अआगे चल रहे हैं।
बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजीवीएन लिमिटेड आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मिनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त दिलीप जावलकर के साथ ही इंदु कुमार पांडेय, बी.पी. पांडेय, पराग गुप्ता, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, निदेशक परिचालन ए.के.सिंह, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, आशीष जैन, विवेक आत्रेय आदि उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजीवीएन लिमिटेड आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मिनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त दिलीप जावलकर के साथ ही इंदु कुमार पांडेय, बी.पी. पांडेय, पराग गुप्ता, प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड डॉ. संदीप सिंघल निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, निदेशक परिचालन ए.के.सिंह, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, आशीष जैन, विवेक आत्रेय आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में जनसेवा को प्रभावी, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर ठोस प्रगति दर्ज की जा रही है। कार्यक्रम की 12 जनवरी 2026 की दैनिक प्रगति रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर कार्य कर रही है।

प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक कुल 312 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैम्पों के माध्यम से 2,36,478 नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17,605 शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जा चुका है, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

सरकारी सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से इन कैम्पों में विभिन्न विभागों द्वारा 35,560 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं। इसके साथ ही 1,31,212 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके लाभ को सीधे जनता तक पहुँचाना है। “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन का सशक्त मॉडल बनकर उभर रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यवाही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य सरकार आगे भी इस कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करेगी।

आगे पढ़ें

जनदर्शन; जनमानस के प्रति जिला प्रशासन का विश्वासी कमिटमेंट; समाधान से लेकर सुधार तक

टिहरी गढवाल निवासी उमा रानी को कैंसर के उपचार हेतु रायफल फंड से सहायता; सुनिता की बेटी के विवाह को आर्थिक सहायता

82 वर्षीय बुजुर्ग संतोष को परिजनों सम्पति अपने नाम करा छोड़ा लावारिस; डीएम ने दर्ज कराया भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज

एकल माता मोनिका की 2 बेटियों वं विधवा रेनू की 1 बेटी की शिक्षा नंदा-सुनंदा से होगी पुनर्जीवित; बालक की फीस माफी हेतु स्कूल प्रबन्धन को पत्र

18 माह से दाखिला खारिज को भटक रहे गौरव पंवार; डीएम ने मांगी आख्या; 1 दिन आख्या प्राप्त न होने की दशा में पटवारी निलम्बन पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का जनदर्शन आर्थिक सहायता से लेकर उपचार तक; शिक्षा से लेकर रोजगार तक

देहरादून, दिनांक 12 जनवरी 2026जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में कुल 130 से अधिक शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनपद के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी फरियादी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु जन दर्शन में उपस्थित हुए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित किया जाए, ताकि जनमानस का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जन दर्शन कार्यक्रम में सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिल संतोष ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी संपत्ति पुत्र के नाम गिफ्ट डीड कर दी थी। पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है, तथा बहू द्वारा देखभाल नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ओगल भट्टा निवासी एकल माता मोनिका की दो बेटियों की शिक्षा पुनर्जीवित करने हेतु प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत सहयोग प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कमेटी के माध्यम से परीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
झंडा मोहल्ला निवासी विधवा रेणु देवी की पुत्री अनुष्का की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत तथा पुत्र अर्णीत की फीस माफी के लिए विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम चमेली, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) निवासी उमा रानी ने बताया कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में विगत 5 वर्षों से उपचार चल रहा है तथा चिकित्सकों द्वारा कैंसर की पुष्टि की गई है। उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने राइफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता हेतु प्रभारी अधिकारी शस्त्र को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गांधीग्राम निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति विगत 10 वर्षों से बीमार हैं तथा आगामी मार्च माह में पुत्री का विवाह प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने पुत्री के विवाह हेतु शासन की सहायता योजनाओं से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए।
मालदेवता निवासी गौरव पवार ने 18 माह से लंबित दाखिल-खारिज प्रकरण की शिकायत की। मामला जन दर्शन में तहसील स्तर पर चिह्नित होने के बावजूद पटवारी स्तर पर लंबित पाया गया। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले दिन तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित पटवारी के निलंबन की पत्रावली प्रस्तुत की जाए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा प्रशासन का प्रत्येक अधिकारी जनहित के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करे।
इस अवसर पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगरि, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित विद्युत, एमडीडीए, पेयजल, लोनिवि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

*प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

*बुराशखंडा बहुउद्देशीय शिविरः 913 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,*

*शिविर में बड़ी सौगातः किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर 06 पावर वीडर व 01 स्प्रंे मशीन प्रदान*

*शिविर में त्वरित सेवा, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र व 07 आयुष्मान कार्ड मौके पर जारी,*

*मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान*

*समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-मंत्री*

*देहरादून 12 जनवरी,2026
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड रायपुर के न्याय पंचायत बुरांसखंडा में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में कृषि विभाग द्वारा 80ः सब्सिडी पर 6 पावर वीडर एक स्प्रे मशीन कृषकों को उपलब्ध करायी गई, वहीं शिविर में चार दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 आयुष्मान कार्ड भी मौके पर निर्गत किए गए।

माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने बुरांसखंडा ग्राम में उद्यान संचालक केंद्र की स्थापना तथा चलचला ग्राम में बारात घर के निर्माण की मौके पर घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुवाखोली में शीघ्र ही विद्युत गृह का शुभारंभ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही गांव-गांव के समग्र विकास हेतु सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मसूरी डिवीजन में सड़कों के निर्माण से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा सर्वाधिक 09 समस्याएं सड़कों से संबंधित रखी गईं, जिनमें लोक निर्माण विभाग की 05 तथा पीएमजीएसवाई की 03 समस्याएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग की 09, विद्युत विभाग की 03, एमडीडीए की 05, ग्राम्य विकास विभाग की 04, समाज कल्याण एवं वन विभाग की 03-03 तथा बीएसएनएल की 02 समस्याएं भी शिविर में प्रस्तुत की गईं। शिविर में प्राप्त कुल 48 शिकायतों में से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 913 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 301, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 72 तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 66 लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 18 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।

राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 36 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 32 तथा उद्यान विभाग द्वारा 68 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 41 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त पंचायती राज 116, रेशम विभाग 10, मत्स्य 12, एनआरएलएम के अंतर्गत 05, विद्युत विभाग के 11 तथा डेयरी 25 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य मंत्री डा. देवेन्द्र वसीम, जिप सदस्य वीर सिंह चौहान, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल अन्य जनप्रतिनिधियों सहित संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, एबीडीओ सुनील उनियाल, अन्य विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आगे पढ़ें

*ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः विकासनगर लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।*

*मौके पर निस्तारण की मिसालः 27 में से 11 शिकायतें का ऑन द स्पॉट समाधान।*

*मा. मुख्यमंत्री का विज़न, जनता का विश्वास, सुशासन की मजबूत नींव-विधायक*

*देहरादून 12 जनवरी,2026
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत सोमवार को विकास नगर ब्लॉक के न्याय पंचायत लांघा में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 639 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख नारायाण ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

शिविर में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष 27 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी ने विभागों से संबंधित शिकायतों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं।

मा० विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से शासन को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 65, होम्योपैथिक में 91 और आयुर्वेदिक में 63 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की। पशुपालन विभाग ने 24 पशुपालकों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने 14 प्रमाण पत्र जारी किए। रीप परियोजना 25, डेयरी 36, कृषि विभाग ने 22, उद्यान विभाग ने 12 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 12 पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 28 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। इसके अतिरिक्त बाल विकास 22, पंचायती राज विभाग ने 09 मामलों का निस्तारण किया। श्रम विभाग ने 15 श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित किया गया। बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, रीप, डेयरी और ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से भी कई लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों को करियर काउंसलिंग दी।

शिविर में विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख नारायण ठाकुर, ज्येष्ठ उप प्रमुख अन्य जन प्रतिनिधियों सहित तहसीलदार विवेक राजौरी, खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभिन्न न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

*देहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, घर-परिवार में खुशी की लहर*

*7 साल की मेहनत रंग लाईः 7 साल, 350 प्लस मैच और 24 शतकों ने दिलाया अंडर-14 में चयन*

*विराट कोहली है पार्थ के आइडल क्रिकटर, बैटिंग के साथ विकेट कीपिंग का भी है पार्थ पर हुनर*

*13 जनवरी को टीम के साथ इंदौर के लिए होंगे रवाना*

*देहरादून 12 जनवरी,2026
राजधानी देहरादून के मियाँवाला क्षेत्र में रहने वाले पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडरदृ14 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडरदृ14 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड अंडरदृ14 टीम के लिए किया गया, जिसमें देहरादून के मियाँवाला निवासी पार्थ परमार का चयन एक बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में हुआ है।

पार्थ परमार के पिता चंद्रपाल सिंह परमार एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मियाँवाला में एक कन्फेक्शनरी की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि पार्थ को बचपन से ही क्रिकेट में गहरी रुचि रही है। पार्थ वर्ष 2018 से क्रिकेट खेल रहा है और आज उत्तराखंड अंडरदृ14 टीम में चयन होकर न केवल उसने स्वयं का उत्साह बढ़ाया है, बल्कि पूरे परिवार को भी गौरवान्वित किया है।

पिता ने बताया कि पार्थ बचपन से ही विराट कोहली को अपना आदर्श क्रिकेटर मानता है। अब तक पार्थ लगभग 350 मैच खेल चुका है, जिसमें उसने 24 शतक लगाए हैं और 13,000 से अधिक रन बनाए हैं।

उत्तराखंड अंडरदृ14 टीम में चयन का श्रेय पार्थ ने अपने माता-पिता को दिया है। पार्थ का कहना है कि माता-पिता ने हमेशा उसे खेल के प्रति पूरी स्वतंत्रता और समर्थन दिया, जिसके कारण आज उसे प्रदेश का नाम रोशन करने का अवसर मिला है। पार्थ ने कहा कि वह इस मंच पर अच्छा प्रदर्शन कर अधिक से अधिक रन बनाना चाहता है और टीम को जीत दिलाने में योगदान देना चाहता है।

पार्थ ने जानकारी दी कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडरदृ14 टीम मंगलवार, 13 जनवरी को 15 दिनों के लिए इंदौर रवाना होगी, जहां टीम राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रतिभाग करेगी।

*शुरुआत से ही पार्थ में क्रिकेट के प्रति था जुनूनः कोच*
हिमालय क्रिकेट अकादमी में पार्थ परमार के कोच विजय सिंह उर्फ बंटू ने बताया कि पार्थ बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखता था। बंटू ने बताया कि पार्थ ने शुरुआती दौर पर अपनी प्रतिभा और अपने टैलेंट से हम सभी का दिल जीता है। जो कि उसे अकादमी में और खिलाड़ियों से अलग दिखाता है। कोच बंटू ने बताया कि पार्थ की मेहनत और लगन का नतीजा है कि आज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड में उसका चयन हुआ है।

*एकेडमिक्स में भी कोई कमी नहींः पुष्पा*
पार्थ की माँ पुष्पा परमार ने बताया कि पार्थ खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा फोकस रखता है। पार्थ की मां पुष्पा ने बताया कि पार्थ राजहंस स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। पुष्पा ने बताया कि पार्थ ने आज जो मुकाम हासिल किया है उससे न केवल पार्थ के सपनों में नई उड़ान मिलेगी, बल्कि हमें भी गर्व से पार्थ की मां कहलाने का मौका दिया है।

सेवा का अवसर प्रदान कीजिएगा

Next Post

बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल ।

बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल । बडकोट बुधवार तड़के सुबह अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत नोनीयाली नामे तोक क्षेत्र में भालू के हमले से बड़कोट गांव निवासी अमरा देवी (पत्नी गजेंद्र सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भालू […]

You May Like