HTML tutorial

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने फ्लैग आफ करते हुए नमो युवा रन का शुभारंभ किया पढ़ें सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

 

प्रेमनगर ट्रैफिक डायवर्जन

* जिन लोगों को देहरादून शहर से सहसपुर / विकासनगर / पंवाटा साहिब जाना है, वे रांघडवाला तिराहा -दरू चौक – बडोवाला रोड़ चांदनी चौक सिंघनीवाला तिराहा धुलकोट /धर्मावाला से होते हुए अपने गंत्वय को जायेगें।

* जिन लोगों को प्रेमनगर से सहसपुर / विकासनगर /पंवाटा साहिब जाना है, वे प्रेमनगर चौक – ठाकुरपुर रोड – सिंघनीवाला अण्डरपास से धूलकोट / धर्मावाला होते हुए अपने गंत्वय को जायगें।

* जिन लोगो को प्रेमनगर से सुद्दोवाला / विधोली जाना है। वे प्रेमनगर चौक ठाकुरपुर रोड-फोर लेन हाईवे सर्विस लेन से राईट टर्न बालाजी धाम सुद्दोवाला होते हुए अपने गंत्वय को जायेगें।

* जिन लोगों को सहसपुर / विकासनगर से देहरादून शहर क्षेत्र में आना है, वे धुलकोट तिराहा-सिंघनीवाला तिराहा – नयागांव रतनपुर मेहुँवाला सेन्ट ज्यूड चौक – शिमलाबाईपास चौक से होते हुए आयेगें।

* जिन लोगों को सहसपुर / विकासनगर से प्रेमनगर आना है, वे धूलकोट-सिंघनीवाला तिराहा -चांदनी चौक -दरू चौक से अपने गंत्वय के लिये जायेगें।

* जिन लोगो को पंवाटा साहिब से प्रेमनगर आना है वे धर्मावाला चौक सिंघनीवाला अण्डरपास – चाँदनी चौक – दरू चौक से अपने गंत्वय के लिये जायेगें।

आगे पढ़ें
➡️प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज 21 सितंबर,2025 को प्रातः 7 बजे घंटाघर चौक से फिट इंडिया, खेलो इंडिया और नशा मुक्त भारत के लिए ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया। जिसमे सैकडों युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग आफ करते हुए नमो युवा रन का शुभारंभ किया।
आगे पढ़ें

विकट आपदाग्रस्त फुलेत क्षेत्र में डीएम के दौरे का असर; छमरोली तक छोटे वाहन आवागमन हेतु बहाल;

फुलेत में तबाही मचाने वाले भैंकनी खाले पुलिया को भी मोटोरेबल हेतु किया बहाल,

फुलेत,छमरोली, सहित आसपास के सभी 7 गांव में विद्युत सेवा बहाल

सरकार के प्रथम रिस्पांडर डीएम ने जनमानस से किए अपने कमिटमेंट को किया पूरा;

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, निर्देशन में जन जीवन सामान्य बनाने में जुटा जिला प्रशासन

मा0 मुख्यमंत्री डीएम से ले रहे हैं कार्लीगाड, मजाडा, फुलेत में संचालिका राहत और रेस्क्यू की पल-पल की खबर

जिला प्रशासन का राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाए बिना रुकने वाला नहीं है जिला प्रशासन का रेस्क्यू और रिलिफ ऑपरेशन

रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही राशन; आर्थिक सहायता; मुआवजा सब मौके पर ही

जन जीवन सामान्य बनाने तक क्षेत्र में ही तैनात रहेंगे अधिकारी

चामासारी , मlलदेवता रोड पर सरखेत से आगे घुत्तु का सेरा से धूलकोट तक विद्युत आपूर्ति सुचारू

33 KV लाइन पुरकुल से चालांग व 33 KV लाइन पुरकुल से आईटी पार्क की सप्लाई सुचारु हुई

मालदेवता -फुलेत- सिल्ला रोड 5 किमी हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है

आगे पढ़ें

डीएम ने क्षेत्रवासियों से सितंबर माह का राशन कोटा तत्काल पहुचाने का फुलेत, छमरौली वीडसयों से किया गया कमेंटमेंट किया पूरा

एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में हेली से पहुंचाया 17 क्विंटल राशन आपदाग्रस्त क्षेत्र छमरौली में
आगे पढ़ें

*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी डीएम को प्रभावितो को हैली से खाद्यान्न पहुंचाने की विशेष अनुमति।*

*मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश प्रभावितों को सहायता पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर करें*।

*डीएम ने फुलेत और छमरौली आपदा प्रभावित गाँव के ग्रामीणों से किए वादा को पूरा कर, हैली से भिजवाए सितंबर माह का खाद्यान्न*

*डीएम के निर्देश पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट हैली से खाद्यान्न भिजवाने में जुटी है, जबकि ग्राउंड जीरो पर स्पेशल तहसीलदार खाद्यान्न प्राप्त कर वितरण करवा रहे हैं।*

*डीएम ने प्रभावित गांव का भ्रमण कर देहरादून पहुंचते ही कारवाही कर भिजवाये ग्रामीणों के सितंबर माह का खाद्यान्न व किया स्पेशल तहसीलदार को तैनात*

*12 किलोमीटर पैदल पहुंचकर डीएम सविन बंसल ने जाना था फुलेत व छमरौली के प्रभावित ग्रामीणों की हाल, वादा किया था सितंबर माह का खाद्यान्न और ग्राउंड जीरो पर स्पेशल तहसीलदार रखेंगे तैनात! वायदा पूरा कर दिखाया।*

दिनांक 21 सितम्बर 2025, जनपद के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं छमरौली में डीएम सविन बंसल ने 12 कि. मी. पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों की व्यथा।
फुलेत और छमरौली में करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गांव में माह सितंबर 2025 का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वादा किया कि मुख्यालय पहुंचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा।
डीएम ने ग्रामीणों के साथ की हुई वादा को बखूबी निभाया आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीएम ने ग्रामीणों के साथ की गई वादा को पूरा किया।
डीएम के निर्देशन पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने हेली के माध्यम से फुलेत और चमरौली गांव के लिए खाद्यान्न पहुंचने का कार्य प्रारंभ किया।
जबकि फुलेत, छमरौली में तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न को प्राप्त कर वितरण कर रहे हैं।
डीएम के आदेश पर स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह जीरो ग्राउंड पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित कर रहे हैं, वही अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह द्वारा जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से समन्वय बना कर राहत कार्य को गति दे रहे हैं।

आगे पढ़ें

विकट आपदाग्रस्त फुलेत क्षेत्र में डीएम के दौरे का असर; छमरोली तक छोटे वाहन आवागमन हेतु बहाल;

फुलेत में तबाही मचाने वाले भैंकनी खाले पुलिया को भी मोटोरेबल हेतु किया बहाल,

फुलेत,छमरोली, सहित आसपास के सभी 7 गांव में विद्युत सेवा बहाल

सरकार के प्रथम रिस्पांडर डीएम ने जनमानस से किए अपने कमिटमेंट को किया पूरा;

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, निर्देशन में जन जीवन सामान्य बनाने में जुटा जिला प्रशासन

मा0 मुख्यमंत्री डीएम से ले रहे हैं कार्लीगाड, मजाडा, फुलेत में संचालिका राहत और रेस्क्यू की पल-पल की खबर

जिला प्रशासन का राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाए बिना रुकने वाला नहीं है जिला प्रशासन का रेस्क्यू और रिलिफ ऑपरेशन

रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही राशन; आर्थिक सहायता; मुआवजा सब मौके पर ही

जन जीवन सामान्य बनाने तक क्षेत्र में ही तैनात रहेंगे अधिकारी

चामासारी , मlलदेवता रोड पर सरखेत से आगे घुत्तु का सेरा से धूलकोट तक विद्युत आपूर्ति सुचारू

33 KV लाइन पुरकुल से चालांग व 33 KV लाइन पुरकुल से आईटी पार्क की सप्लाई सुचारु हुई

मालदेवता -फुलेत- सिल्ला रोड 5 किमी हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है

आगे पढ़ें

डीएम के निर्देश पर आपदा की रात्रि 15 सितंबर से ही आपदाग्रस्त मझाड़ (कार्लीगाड) में मोर्चा संभाले है एसडीएम सदर हरिगिरी

स्थानीय निवासी अंकित कुमार पुत्र मेहर सिंह उम्र 19 वर्ष का शव हो चुका है बरामद; मझाड़ में रेस्क्यू ऑपरेशन पूर्ण ; 3 पोकलैंड मशीन; 1 जेसीबी रेस्क्यू मलवा हटाने का कार्य गतिमान

1 गाय, 1बकरी, 1 भेड़ का शव भी हुए आज बरामद

वही तहसील सदर अंतर्गत तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव अधोइवाला, भगत सिंह कॉलोनी मैं भ्रमण किया

आगे पढ़ें

डीएम ने दुर्गम क्षेत्र फुलैत, छमरोली भ्रमण के दौरान किए थे स्पेशल तहसीलदार , बीडीओ तैनात;*

*नतीजन क्षति आंकलन व मुआवजा वितरण की कार्रवाई युद्धस्तर पर संचालित*

*फुलैत में कुल 39 प्रभावितों को 548000 तथा ग्राम छमरोली में 48 प्रभावितों को 647500 रुपए की आर्थिक सहायता वितरित*

*मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, डीएम के निर्देश पर फुलैत,छमरोली, प्रभावित परिवारों को बांटी गई आर्थिक सहायता;*

ग्राम फुलैत में 16 प्रभावितों को अनैतिक सहायता कुल 80 हजार रुपए,02 भवन सहित गोशाला के 6हजार रुपए,03 पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों के 360000रुपए, 5 फसल क्षति के 11हजार रुपए,13 फसल क्षति एवं भूमि कटान के 91हजार रुपए दिए गए
ग्राम छमरोली में 10 प्रभावितों को 50हजार की अहेतूक सहायता,15 भवन आंशिक क्षतिग्रस्त 97500 रुपए,3भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त 360000रुपए,फसल एवं भूमि कटान के 140000 हजार रुपए तथा ग्राम चामासरी में 14 प्रभावितों को 70000 रुपए की अहैतूक सहायता प्रदान की गई
इस प्रकार ग्राम फुलैत में कुल 39 प्रभावितों को 548000 रुपए की सहायता

ग्राम छमरोली में 48 प्रभावितों को 647500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई
ग्राम छमरौली एवं ग्राम फुलैत का सर्वे जारी है जो आज पूर्ण कर लिया जाएगा

Next Post

देहरादून के कई इलाकों में आज प्रशासन ने धारा 163 बीएनएसएस लागू ।

देहरादून के कई इलाकों में आज प्रशासन ने धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज 22 सितंबर को देहरादून में बड़े आंदोलन का ऐलान किया था, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश भर के युवाओं को देहरादून आने की अपील भी की हैं. उत्तराखंड बेरोजगार संघ […]

You May Like