HTML tutorial

उत्तराखंड से अमेरिका तक: मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स बनीं पहाड़ की बेटी, अब लेंगी मिसेज यूएसए यूनिवर्स के मंच पर हिस्सा जानिए अन्य समाचार

Pahado Ki Goonj
देहरादून9जुलाई
उत्तराखंड से अमेरिका तक: मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स बनीं पहाड़ की बेटी, अब लेंगी मिसेज यूएसए यूनिवर्स के मंच पर हिस्सा
 
 “पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए सिर्फ फैशन नहीं  है ‘ यह मेरी जड़ों, मेरी संस्कृति और मेरे पहाड़ों को समर्पित है जो मेरी विरासत और स्वाभिमान है”- नेहा नैथानी
 देहरादून- 09 जुलाई 2025 – उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में “मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025” का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने राज्य बल्कि पूरे भारत का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
नेहा की जीत को और भी खास बनाता है उनका अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरा जुड़ाव। प्रतियोगिता के हेरिटेज राउंड में उन्होंने गर्व से पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहनकर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। गहनों और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी नेहा जब मंच पर उतरीं, तो उन्होंने न केवल सौंदर्य का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।
“मैं भले ही अब अमेरिका में रहती हूँ, लेकिन मेरा दिल आज भी उत्तराखंड के लिए धड़कता है,” नेहा ने कहा। “पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए सिर्फ फैशन नहीं था ‘ यह मेरी जड़ों, मेरी संस्कृति और मेरे पहाड़ों को समर्पित है जो मेरी विरासत और स्वाभिमान है।”
अब नेहा इस खिताब के साथ अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित मंच ‘ मिसेज यूएसए यूनिवर्स ‘ में भाग लेंगी, जहाँ वे भारत व टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उनकी यह यात्रा केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता की नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी पहचान को गर्व से दुनिया के सामने लाने की कहानी है। नेहा उन सभी पहाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखती हैं।
“मैं चाहती हूं कि दुनिया जाने कि मैं कहां से आती हूं। हम पहाड़ी लोग मजबूत होते हैं, सरल होते हैं, और हमारे दिल बहुत बड़े होते हैं,” नेहा ने कहा। “यह ताज सिर्फ मेरा नहीं है — यह हर उस लड़की का है जो पहाड़ों से आती है और दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है।”
अब अमेरिका में बसने के बाद, नेहा इस मंच का उपयोग उत्तराखंड की संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए करना चाहती हैं।
देवभूमि देहरादून की इस बेटी ने अमेरिका में ताज जीतकर यह साबित कर दिया है कि जब इरादे मजबूत हों और संस्कार साथ हों, तो कोई भी सपना दूर नहीं होता।

टिहरी/दिनांक 09 जुलाई, 2025

‘‘नई टिहरी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में आपदाओं से उत्पन्न स्थिति के निराकरण संबंधी बैठक सम्पन्न।‘‘

बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में नई टिहरी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में आपदाओं से उत्पन्न स्थिति के समाधान हेतु बैठक आहूत की गई। इस मौके पर जलभराव के समाधान, नालों की सफाई, पुश्तों की चैकिंग, कंस्ट्रक्शन एण्ड डेमोलिशन वेस्ट (सी एण्ड डी) के निस्तारण हेतु डम्पिंग जोन आदि विषयों पर चर्चा करते हुए बरसात के दृष्टिगत प्राथमिकता तय पर कार्य करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव की एक बड़ी समस्या लोगों द्वारा निर्माण कार्यों के बाद शेष सामाग्री को ऐसे ही छोड़ दिया जाना भी है, जिससे नालियां चैक हो जाती है। उन्होंने इस संबंध में वृहत् चालानी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इसके साथ ही संवेदनशील पुश्तों को चिन्ह्ति करने, आन्तरिक सड़कों पर जल निकासी का प्लान बनाने, परिसम्पित्तियों की सुरक्षा के दृष्टिगत नालियों को खुलवाने, सी एण्ड डी वेस्ट के निस्तारण हेतु डम्पिंग जोन चिन्ह्ति करने हेतु एडीएम की अध्यक्षता में गाइडलाइन के अनुसार कलस्टर वाइज प्रबन्धन कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को आन्तरिक सड़कों को अपने नियंत्रण मंे लेने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बताया कि आंचल डेरी के ऊपर आपदा से आये मलवे का साफ कर लिया गया है।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने नई टिहरी शहर में जलभराव की समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण करने हेतु जलभराव वाले स्थलों को चिन्ह्ति कर जल निकासी की व्यवस्था करने, परिसम्पत्तियों का रख-रखाव, एनएच के चाॅक हुए प्वाइंट्स खुलवाने, नालियों की सफाई करने को कहा गया, ताकि बरसात में किसी को कोई असुविधा न हो तथा किसी तरह की जानमाल को क्षति न पहुंचें। उन्होंने नई टिहरी शहर की दशा-दिशा सुधारने एवं सुनियोजित शहर बनने को लेकर पुनः बैठक आयोजित करने की बात कही।

नगरपालिका अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत ने शहर की समस्याओं से अवगत कराते हुए शहर में नई नालियों का सृजन करने, पेयजल पाइप लाइनों के जाल को व्यवस्थित करने, नगरपालिका मंे संसाधनों की कमी के चलते जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों द्वारा जेसीबी/वाहन व्यवस्था करने, आन्तरिक सड़कों को संबंधित विभाग को हेण्डओवर करने की बात कही। अधिशासी अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि जेसीबी/वाहन व्यवस्था हेतु टेण्डर किया गया, जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की जायेगी। बताया कि आन्तरिक सड़कों के हाॅट मिक्स का संशोधन प्रस्ताव भेज दिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि डम्पिंग जोन हेतु ढुंगीधार में जगह चिन्ह्ति की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को संबंधितों के साथ संयुक्त रूप से दौरा करने को कहा।

बैठक में एडीएम ए.के. सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, ईई लोनिवि योगेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत सहित टीएचडीसी, जल संस्थान, नगरपालिका के अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Next Post

गुरु मौन ईश्वर की अभिव्यक्त वाणी हैं - नेहा प्रकाश 

  गुरु मौन ईश्वर की अभिव्यक्त वाणी हैं – नेहा प्रकाश  गुरु वह अनन्त द्वार हैं जिसके माध्यम से ईश्वर हमारे जीवन में प्रवेश करते हैं। तथा यदि हम अपनी इच्छा और चेतना को गुरु के साथ समस्वर नहीं करते हैं तो सम्भवतः ईश्वर भी हमारी सहायता नहीं कर सकते। […]

You May Like