देहरादून। निकाय व पंचायत की वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं व प्रत्याशियों कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। करन माहरा ने कहा सरकार संशोधन अधिनियम सितंबर 2019 का हवाला दे रही है। 10 दिसंबर 2019 के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। करन माहरा ने राज्य निर्वाचन आयोग से दोनों मतदाता सूची में शामिल प्रत्याशियों को नामांकन से रोके जाने की मांग उठाई है। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी। करन माहरा ने उत्तराखंड में गतिमान त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को मतदान और नामांकन से रोके जाने को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कई मतदाता ऐसे हैं। जिनके नाम नगरीय मतदाताओं की सूची में शामिल हैं। वह बीते नगर निकाय चुनावों मे अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। अब राज्य में होने जा रहे पंचायत चुनावों में भी ऐसे लोग, जिनके नाम दोनों वोटर लिस्ट में शामिल हैं। वे चुनाव में भाग ले रहे हैं।
सितंबर 2019 के एक आदेश के तहत यह कहा गया था कि निकायों इत्यादि में किसी ने अगर वोट दिया है, वह दूसरी जगह भी वोट दे सकता है, लेकिन दिसंबर 2019 में संशोधन के रूप में एक आदेश धारा नौ के रूप में पारित हुआ जिसमें कहा गया कि जिन लोगों के नाम निकाय या शहरी क्षेत्रों की मतदाता सूची में हैं। वहां से अपना नाम कटाये बगैर अगर ग्राम सभाओं की वोटर लिस्ट में भी अपना नाम लिखा रहे हैं, उनको चुनाव लड़ने से वंचित किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वर्तमान में राज्य के कई क्षेत्रों में ऐसे लोगों द्वारा पंचायत चुनावों के लिए भी नामांकन किया जा रहा है जो इन आदेशों की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अंतिम आदेश संख्या 10 दिसंबर 2019 का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई है।आगे पढ़ेंजान पर खेलकर गदेरा पार करने को मजबूर ग्रामीण

उत्तरकाशी। सरबडियार पट्टी के आठ गांवों के ग्रामीणों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं लगातार बारिश के कारण सरबडियार पट्टी को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण पैदल मार्ग पर गाड़ गदेरों से होकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। इसके साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी गांव के बुर्जुग, बीमार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए करीब आठ घंटे का समय लग रहा है।
बीते कुछ दिनों से सरबडियार पट्टी के आठ गांवों के ग्रामीणों के लिए बारिश आफत बनी हुई है। इन आठ गांवों के लिए सड़क और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को तहसील परिसर समेत अन्य जगहों पर आने जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन सरबडियार सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से वहां पर फंसे कृष्ण सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, सोबन सिंह आदि ने बताया कि वह बच्चों समेत पौराणिक मेले के लिए गांव में गए थे। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वह आठ घंटे तक फंसे रहे। इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कहा कि लगातार बारिश के कारण सरबडियार के आठ गांवों के पैदल रास्ते भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। इससे आठ गांव के ग्रामीण गाड़ गदेरों से होकर तहसील परिसर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कतें गांव में बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को हो रही है। जिन्हें कंडी-डंडी से हॉस्पिटल तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि कई बार शासन प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से बताया गया है, लेकिन कोई भी सुनने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने जल्द ही सड़क और पैदल मार्ग को दुरुस्त ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
आगे पढ़ें
पंचायत चुनाव के बाद नए सिरे से होगा उत्तराखण्ड भाजपा संगठन का गठन
देहादून। प्रदेश भाजपा की लगातार दूसरी बार कमान संभालने के बाद महेंद्र भट्ट अपनी नई टीम की घोषणा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद करेंगे। माना जा रहा है कि अगस्त महीने में भाजपा कीमसलन, जो संगठन में पदों पर होने के साथ सरकार में दायित्वधारी भी हैं। पद होने के बावजूद जो सदस्य सक्रिय नहीं रहे और जिन्होंने समय-समय पर दिए गए सांगठनिक दायित्व निभाने में सुस्ती बरती, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। नई टीम अस्तित्व में आ जाएगी। संगठन में उन चेहरों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है, जिनके पास दोहरे दायित्व हैं। मसलन, जो संगठन में पदों पर होने के साथ सरकार में दायित्वधारी भी हैं। पद होने के बावजूद जो सदस्य सक्रिय नहीं रहे और जिन्होंने समय-समय पर दिए गए सांगठनिक दायित्व निभाने में सुस्ती बरती, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।प्रदेश टीम के साथ कुछ जिलों की कार्यकारिणी का भी विस्तार होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश की टीम में कुछ पदाधिकारियों को उनके अनुभव व सक्रिय योगदान को देखते हुए टीम में बनाए रखा जाएगा। संगठन में उनकी जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं।

पौड़ी। तहसील पौड़ी के कंडेरी-तिमली मोटर मार्ग पर तिमली गांव के समीप मलबा हटाने का काम करते हुए महिला मेड गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला मेड के एक हाथ के कंधे, एक हाथ की कलाई व माथे पर चोट आई है।
महिला को एसडीआरएफ व अग्निशमन दल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।
लोनिवि निर्माण खंड पौड़ी की अधिशासी अभियंता रीना नेगी ने बताया कि विभाग में सेवारत महिला मेड सरस्वती देवी कंडेरी-तिमली मोटर मार्ग पर बीते शनिवार मलबा हटाने का काम कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला मेड के मोटर मार्ग से करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद राजस्व पुलिस, आपदा कंट्रोल रुम व 108 सेवा को घटना की सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, अग्निशमन दल ने महिला को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद रविवार दोपहर महिला को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर किया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।
ईई नेगी ने बताया कि महिला मेड के एक कंधे, एक हाथ की कलाई व माथे पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि महिला मेड पाबौ ब्लाक के कलुण गांव की रहने वाली हैं, उसका एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि पति का निधन हो चुका है। घटना स्थल पर राजस्व उपनिरीक्षक खातस्यूं-चार कविता फर्स्वाण, सहायक अभियंता अंकिता सक्सेना, कनिष्ठ अभियंता विकास बिष्ट आदि ने सहयोग प्रदान किया।आगे पढ़ेंटिहरी डैम के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, पीएसपी की दूसरी यूनिट का संचालन शुरू

टिहरी। टिहरी बांध परियोजना के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत पीएसपी की दूसरी 250 मेगावाट यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। इससे हरियाणा, दिल्ली गुजरात को बिजली सप्लाई मिलेगी।
टिहरी बांध परियोजना के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के टिहरी बांध में 1000 मेगावाट के वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की दूसरी यूनिट (250 मेगावाट) का संचालन शुरू कर दिया। टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट न केवल देश की पहली वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज सुविधा है, बल्कि किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा कार्यान्वित अपनी तरह की सबसे बड़ी सुविधा भी है।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने दूसरी यूनिट के वाणिज्यिक संचालन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस सफलता के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारियों और परियोजना से जुड़ी अनुबंध एजेंसियों के कार्यों की सराहना की।
टिहरी बांध परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि चार जून को पहली यूनिट के सफल सीओडी संचालन के बाद आज दूसरी यूनिट का संचालन करना टीएचडीसी की बेहतर कार्यक्षमता को दर्शाता है।
टिहरी पंप स्टोरेज जो प्रोजेक्ट है इसमें 4 टरबाइन लगी हैं। जो रिवर्स पंप टरबाइन है उसमें एक समय में एक दिशा में पंप काम करता है। दूसरी दिशा में टरबाइन का काम करता है जो इसकी दूसरी यूनिट है। इसकी वाणिज्य संचालन होता है. जिसको कमर्शियल ऑपरेशन बोलते हैं। उसकी प्रक्रिया शुरू की है। इसमें हमारी जो एक ऑपरेशन रिसाइकल है। जिसमे 7 घंटे पंपिंग और 6 घंटे जेनरेसन वाली रिसाइकल है। इसको कैंटीन्यू मशीन को चलाएंगे. ग्रिड को डिमोस्टेड करेंगे। उसके बाद नेशनल ग्रिड में ये सेटिफेकेशन इशु करता है। जिसको सेक्ससफुल ट्रायल रन ऑफ दी मशीन जैसे ही सेक्ससफुल ट्रायल रन का सेटिफेकेशन हो जायेगी। इसके बाद ये वाणिज्य गतिविधि शुरू हो जाएगी। इसकी जो शेड्यूलिंग है वह स्टार्ट कर देंगे. इसको ग्रिड शेड्यूल करेगा।आगे पढ़ेंअल्मोड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन में कम रहा उत्साह
अल्मोड़ा। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अपनी जीत के लिए प्रचार में जुट गए हैं। चार दिनों तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन हुआ, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए बहुत कम उत्साह देखने को मिला। इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 8,242 पदों के लिए केवल 2,542 ही नामांकन हुए हैं।
बीते चार दिनों में अल्मोड़ा के खंड विकास कार्यालयों और जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। अल्मोड़ा जिले में ग्राम प्रधान के 1,160, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 391, सदस्य ग्राम पंचायत के 8,242 और जिला पंचायत सदस्य की 45 सीटें हैं। ग्राम पंचायत प्रधान पदों के लिए दोगुने से ज्यादा नामांकन आए, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उत्साह कम रहा। इस तरह से 9,838 पदों के लिए 6,883 नामांकन हुए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य में 2,542, ग्राम प्रधान में 2,815, सदस्य क्षेत्र पंचायत में 1,321 ने पर्चा दाखिल किया।
आगे पढ़ेंफर्जी लोन ऐप के जरिए ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार
फर्जी लोन ऐप के जरिए देशभर में की थी 750 करोड़ रुपये की ठगी.

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने देशभर में फर्जी लोन एप्स के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले बड़े मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। आरोपी अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है, लेकिन इसके पीछे वह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक अग्रवाल दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था. जैसे ही वह विदेश से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, एसटीएफ की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ की जांच में चैंकाने वाली बातें सामने आई हैं। अभिषेक ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर कुल 41 फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इनमें से 13 कंपनियां उसके नाम और 28 उसकी पत्नी के नाम पर हैं। इन कंपनियों के जरिए करीब 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की संदिग्ध रकम का लेनदेन हुआ।
जांच में पता चला है कि इन कंपनियों में कई जगह चीनी नागरिकों को सह-निदेशक बनाया गया था। पूछताछ में अभिषेक ने भी स्वीकार किया कि वह चीन के साइबर ठग गिरोह के संपर्क में था और उन्हीं के लिए भारत में पूरा नेटवर्क खड़ा कर रहा था।
यह पूरा गिरोह देशभर में 15 से ज्यादा फर्जी लोन एप्स के जरिए सक्रिय था। ये एप्स कम दस्तावेजों में फटाफट लोन देने का झांसा देते थे। लेकिन जैसे ही लोग एप इंस्टॉल करते, उनका मोबाइल फोन गिरोह की पकड़ में आ जाता। उनकी गैलरी, कॉन्टैक्ट्स और निजी जानकारी तक पहुंच बनाई जाती। इसके बाद धमकी और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता। फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। इस मामले से जुड़े एक और मास्टरमाइंड अंकुर ढींगरा को पहले गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा एसटीएफ की टीम ने औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर तकनीकी सबूत भी बरामद किए हैं।आगे पढ़ें
सीएम धामी ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को क्लेमेनटाउन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त देशवासियों और तिब्बती समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बुद्धा टेंपल मार्ग का चैड़ीकरण किया जाएगा और तिब्बती श्मशान घाट के टिन शेड का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूज्य दलाई लामा जी ने पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया है। उनकी शिक्षाएं आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा जी स्वयं कहते हैं दृ “मेरा धर्म करुणा है” दृ यही विचार उन्हें विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने हमेशा से तिब्बती समाज को प्रेम, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तिब्बती समुदाय के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परम पूज्य दलाई लामा जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान हो ताकि वे आने वाली पीढ़ियों को भी अपने अमूल्य विचारों और शिक्षाओं से मार्गदर्शन करते रहें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, विधायक श्री विनोद चमोली, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स, पूर्व मुख्य सचिव श्री सुभाष कुमार, सांगयम सोनम पालडन, डॉ. त्सावांग फुंटसोक, तेनजिंग चोएफेल, महेश पांडे, सरदार इंद्रपाल कोहली, राजेश मित्तल और तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद थे।आगे पढ़ें
सीएम धामी ने झिरना और फाटो जोन में की सफारी, मां के नाम पर पौधा रोपित


रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर निकले, इस दौरान उन्होंने झिरना और फाटो पर्यटन जोन में सफारी की. सफारी के दौरान मुख्यमंत्री ने झिरना गेट पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात वन कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार वन रक्षकों और टूरिज्म से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार संसाधन और सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम रामनगर पहुंचे। जहां उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला क्षेत्र स्थित रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने सेंटर में वन्यजीवों के इलाज और देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीवों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे और इसके लिए जो भी संसाधन या सुविधाएं आवश्यक होंगी, सरकार उन्हें उपलब्ध कराएगी।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। बल्कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू सेंटर को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि घायल या बीमार वन्यजीवों को समय पर इलाज मिल सके। वहीं सीएम धामी ने झिरना और फाटो पर्यटन जोन में सफारी की. सफारी के दौरान मुख्यमंत्री ने झिरना गेट पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात वन कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व परिसर में फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अब प्रदेश के सभी 40 वन प्रभागों (डिवीजन) में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इससे जंगलों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध होगा, जिससे वे बस्तियों की ओर रुख नहीं करेंगे और टकराव की घटनाओं में कमी आएगी.। वहीं सीएम धामी ने एक पेड़ अपने मां के नाम पर रोपित किया।आगे पढ़ें
यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद

उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव आज भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा (35) मुंबई निवासी और भाविका शर्मा (11) कृष्णा विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है।
शवों को सीएचसी नौगांव भेजा गया है। पुलिस स्टेशन प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल से एक शव और एक पैर बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। बता दें, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस का रेस्क्यू अभियान तभी से जारी थी।आगे पढ़ें
नाबालिग संदिग्ध मौत केसः डोईवाला में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर लगाया जाम
देहरादून। शनिवार को डोईवाला स्थित माइनिंग प्लांट के कमरे में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश है। रविवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों लोगों ने डोईवाला में जाम लगाया। गुस्साए लोग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी रही। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसपी देहात रेनू लोहनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तीन बच्चियां कहीं पर कूड़ा बीनने के लिए गई थी, जिसकी प्रॉपर्टी पर ये बच्चियां गई थी, उसने उन्हें पकड़ना चाहा, कि वो चोरी या किसी अन्य मकसद से तो नहीं आई हैं। जब लड़कियों को पकड़ना चाहा तो, उनमें से दो लड़कियां भाग गई, लेकिन एक लड़की उनकी पकड़ में आ गई। जिसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक वहां पहुंचती सूचना आई की बच्ची ने खुदकुशी कर ली है। ऐसा उनके द्वारा बताया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात रेनू लोहनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौर हो कि शनिवार को डोईवाला स्थित एक माइनिंग प्लांट पर 13 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। किशोरी डोईवाला क्षेत्र की रहने वाली थी और कूड़ा बीनने का कार्य करती थी। किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद परिजनों व हिंदूवादी संगठनों ने डोईवाला कोतवाली में जमकर हंगामा किया और कई घंटे तक डोईवाला चैक पर जाम लगा रहा। वहीं हंगामा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। वहीं माइनिंग प्लांट में 13 वर्षीय नाबालिग का शव खिड़की पर चुन्नी के सहारे लटका मिला था। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए।
आगे पढ़ें
खेत में पड़ा मिला महिला का शव,हत्या की आशंका
हरिद्वार। रविवार की सुबह, लक्सर क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से पड़ा मिला।। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने से जंगल मे जा रही सड़क पर एक ट्यूबवैल के निकट खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाल राजीव रौथान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।
मृतिका की शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान सरोज (50 वर्ष) निवासी न्यू शिवपुरी लक्सर के रूप में हुई। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि महिला विधवा है तथा उसके चार बच्चे हैं।
यह भी बताया जा रहा है कि मृतक महिला पैसों के लेन देन का कार्य करती थी। भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर महिला के करीब एक लाख रुपए उधार बताए गए हैं। शनिवार शाम महिला उक्त व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देखी गयी थी। उसके बाद रविवार सुबह महिला का शव खेत से बरामद हुआ है।
उसके बाद से वह व्यक्ति लापता है तथा उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है। जिसके चलते उसके द्वारा महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। उन्होंने घटना के शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा किया है।

