HTML tutorial

टिहरी में 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारी शुरू“

Pahado Ki Goonj

टिहरी/दिनांक 16 जून, 2025

” टिहरी में 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारी शुरू“

आज दिनांक 16 जून 2025, सोमवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस–2025’ की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के लिए प्रताप इंटर कॉलेज में सभी तैयारियों के लिए डॉक्टर सत्यवीर सिंह रावत व डॉक्टर सिद्धी मिश्रा को जिम्मेदारी दी गयी है।

जिलाधिकारी टिहरी ने सभी संबंधित विभाग को योग दिवस को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक कार्य संबंधी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग स्थल हेतु योगा मैट, टी शर्ट, बैनर/ पोस्टर, साफ सफाई आदि उपलब्धता के भी निर्देश संबंधितों को दिये। साथ ही जिला में कार्यरत सभी कर्मचारी और अधिकारी को इस दिवस पर पूर्ण रूप से उपस्थित रहने को कहा। साथ ही नगर पालिका को आदेश दिए गए कि अपनी गाड़ियों में श्रव्य संदेश द्वारा जनता को लगातार जागरूक करते रहे।

आगे पढ़ें

 

Next Post

आगामी १८ जून से २४ जून तक लिखवार गांव प्रतापनगर मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

लिखवार गाँव में एक दिन में तीन शादी का आयोजन एक दिन में किया जाता रहा है रहने की व्यवस्था गांव में होगी शुद्ध तन मन से भागवत कथा में आने से भागवत सभी के लिए  फल दायक है। यह पवित्र स्थान है इसके उपर अशीम दैवीय शक्ति है इसके  […]

You May Like