
447 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी। पुरोला ।
शनिवार की देर सायं को चैकिंग अभियान चलाते हुए *मंजियाली मार्ग के पास पुरोला रोड से मनीष कुमार नाम के एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 447 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* मनीष कुमार पुत्र जिया लाल निवासी डोभाल गांव,मोरी उत्तरकाशी उम्र–27 वर्ष।
*बरामद माल–* 447 ग्राम चरस (कीमत करीब 90,000 रु0)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1–उ0नि0 राजेश कुमार
2–अ0उ0नि0 विक्रम तोमर
3–हे0कानि0 राजेंद्र कुमार
4–कानि0 अनिल तोमर–SOG

