बस पलटने से 27 यात्री घायल हो गये। जिसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सभी को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया

Pahado Ki Goonj
  •  बस पलटने से 27 यात्री घायल हो गये। जिसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सभी को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः करीब पौने दस बजे एक बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया, बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं!

आगे पढ़ें

वीर जवान कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र


देहरादून। उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले कैप्टन दीपक सिंह की मां और पिता को शौर्य चक्र प्रदान किया। इस मौके पर बेटे की वीरता पर शौर्य चक्र पाकर उनके माता-पिता भावुक हो गए।
14 अगस्त 2024 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर के शिवगढ़ धार इलाके में भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे। इससे पहले सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि आतंकी छिपे हुए हैं। जिस पर कैप्टन दीपक सिंह के नेतृत्व में दो दलों को तैनात किया। लगातार निगरानी के बाद शाम करीब साढ़े 7 बजे के आसपास आतंकियों की गतिविधि नजर आई।
इसके बाद कैप्टन दीपक ने अपनी टुकड़ी को संगठित कर आतंकियों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसके तहत जवानों ने सटीक निशाना लगातार एक आतंकी को घायल कर दिया। अंधेरा होने और आतंकियों के चट्टान के पीछे छिपे होने की वजह से काफी चुनौती पेश आई, लेकिन दीपक सिंह पूरी रात अपनी टुकड़ी के साथ डटे। अगली सुबह कैप्टन दीपक सिंह ने तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ में शहीद हुए दीपक सिंहरू तलाशी अभियान के दौरान एम 4 असॉल्ट राइफल के साथ गोला बारूद बरामद हुआ। इसी बीच चट्टान के पीछे छिपे घायल आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर कैप्टन दीपक सिंह ने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए अपने साथी को सुरक्षित पीछे किया और खुद आगे जाकर आतंकी को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। काफी देर तक आमने-सामने गोलीबारी चली. जिसमें कैप्टन दीपक घायल हो गए।
कैप्टन दीपक सिंह को आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। आखिरकार अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर शहीद कैप्टन दीपक सिंह मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके माता चंपा सिंह और पिता महेश सिंह ने ग्रहण किया।

आगे पढ़ें

सिविल अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग,सारा सामान जलकर राख


रुड़की। बीमी रात सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में आग लग गई। गनीमत रही की समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गयी। लेकिन इस अग्निकांड में डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम का सामान जल गया। लाइट काटे जाने और धुआं भर जाने से अस्पताल की इमरजेंसी भी प्रभावित रही। आग के कारण अस्पताल में हड़कंप की स्थिति रही।सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी के बराबर में ही डायलिसिस यूनिट बनी है। बीती रात डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलता नजर आया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सरफराज ने इसकी जानकारी स्टाफ और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग से स्टोर में रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए लाइट को काटना पड़ा। जिससे इमरजेंसी भी प्रभावित हुई। आग से डायलिसिस यूनिट की वायरिंग जल गई है। जिसके चलते  शुक्रवार को मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाई है। डायलिसिस के लिए आए मरीज को निराशा ही लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वायरिंग को ठीक कराया जा रहा है, जिसके बाद डायलिसिस यूनिट को संचालित कर दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

इस वर्ष समय से काफी पहले मानसून की उत्तराखण्ड में दस्तक देने की उम्मीद
देहरादून। इस वर्ष उत्तराखण्ड में समय से काफी पहले मानसून आने के आसार बन रहे है। एक अनुमान के अनुसार  10 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इन दिनों प्री मानसून की वर्षा शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने माह का अंतिम सप्ताह वर्षा के साथ बीतने की संभावना जताई है।
राज्य निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने 27 मई को मानसून केरल में पहुंचने की घोषणा कर दी थी। जिसमें पुनः संशोधन किया जा रहा है। केरल में मानसून पहुंच चुका है, इसकी घोषणा आइएमडी जल्द जारी कर देगा। जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड में मानसून 10 जून के बाद कभी भी पहुंच सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
राज्य में मानसून पहुंचने की तिथि 20 जून के आसपास मानी जाती है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते सतही स्तर पर नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं को भरपूर नमी मिल रही है। जिस कारण बारिश की मात्रा में वृद्धि हो रही है। इन दिनों हो रही बारिश को प्री मानसून कहा जा सकता है। प्री मानसून की औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।बहरहाल आने वाले दिनों में मैदानी भागों में गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान सामान्य के करीब रहेंगे। जिसका क्रम आने वाले दिनों में जारी रहने वाला है। शनिवार से हल्की से मध्यम बारिश का दौर पुनः जारी होने की संभावना है, जो इस माह के अंत तक जारी रह सकता है। जिसका असर कुछ स्थानों में अधिक तो कहीं कम रहेगा।
निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के लिहाज से राज्य के पर्वतीय क्षेत्र अधिक संवेदनशील होने के नाते मौसम विभाग ने अनेक तकनीक व सुविधाएं ईजाद कर ली हैं, जो बादल फटने, अतिवृष्टि व तूफान की पूर्व जानकारी समय रहते दे सकेगा।

Next Post

सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया पत्रकार अब ‘झोलाछाप’ नहीं कहे जाएंगे: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया पत्रकार अब ‘झोलाछाप’ नहीं कहे जाएंगे: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया स्पष्ट प्रकाशित हेतु – 21 मई 2025 सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यरत पत्रकारों को अब ‘झोलाछाप’ कहकर खारिज नहीं किया जा सकेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है […]

You May Like